फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tracking system will be installed in vehicles of food supply corporation

खाद्य आपूर्ति निगम के वाहनों में लगेगी ट्रैकिंग प्रणाली

Wed, 21 Nov 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Tracking system will be installed in vehicles of food supply corporation

हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोदामों तक राशन की सप्लाई समय से पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए निगम के वाहनों में ट्रैकिंग प्रणाली लगाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


कपूर ने बताया कि निगम द्वारा अप्रैल से अक्तूबर 2018 की अवधि के दौरान 741.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया। गत वर्ष इस अवधि के दौरान 698.37 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। ऐसे में इस अवधि के दौरान कारोबार 43.27 करोड़ रुपये अधिक है। कहा कि चंबा के पांगी के किल्लाड़, कांगड़ा के चेतड़ु, मंडी के थुनाग और संधोल में गोदामों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट में तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि निगम ने दालों व चीनी की खरीद में पिछले 10 माह में 81.90 करोड़ रुपये की बचत की है। बैठक में निगम में आउटसोर्स आधार पर 11 कंप्यूटर ऑपरेटर (लेखा) भरने को मंजूरी दी गई। बैठक में विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य वीना ठाकुर, भीमा राम ठाकुर, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, विशेष सचिव वित्त आविद हुसैन सादिक, निदेशक मदन चौहान, निगम की कार्यकारी निदेशक तनूजा जोशी, वित्तीय सलाहकार अजय महाजन व वितरण प्रबंधक राकेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed