{"_id":"697626d9686de65ecd097b05","slug":"tourists-stuck-in-jam-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-668654-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिल्सक्वीन <bha>@<\/bha> जाम, पार्किंग-होटल फुल, देर रात तक सड़कों पर भटकते रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिल्सक्वीन <bha>@</bha> जाम, पार्किंग-होटल फुल, देर रात तक सड़कों पर भटकते रहे सैलानी
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े हजारों पर्यटक, बर्फ से ढकी वादियों में खींचे फोटो
वीकेंड पर शहर के होटलों में 100 फीसदी कमरे बुक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सीजन की पहली बर्फबारी होने के बाद हजारों सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां इनका स्वागत पहले जाम, फिर पार्किंग और होटलों में कमरों की तलाश में भटकना पड़ रहा है। देर शाम तक शहर की सड़कों पर बैग और सामान उठाए सैलानी होटल और पार्किंग के लिए भटकते नजर आए। सर्कुलर रोड के किनारे बने ज्यादातर होटल और पार्किंग शनिवार को ही फुल हो गए थे। रविवार को जो सैलानी शिमला पहुंचे उन्हें सुबह से शाम तक होटल और पार्किंग के लिए भटकना पड़ा। बर्फबारी देखने के लिए विभिन्न राज्यों और विदेशों से हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते इस बार पहले से ज्यादा सैलानी शिमला आए हैं। शहर में पहुंचने से पहले हजारों सैलानी घंटों जाम में फंस रहे। शहर के नजदीक पहुंचने पर टैक्सी में आए सैलानी अपना सामान और बैग लेकर पैदल ही होटल की ओर चल पड़े। हालांकि, बर्फ के नजारे देखकर सैलानियों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। इस वीकेंड पर शहर के ज्यादातर होटलों में 100 फीसदी कमरे बुक रहे। रेस्तरां और ढाबों में खाना खाने के लिए भी सैलानियों की देर रात तक कतारें लगी रहीं।
रविवार को शिमला के मालरोड, रिज जैसे पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भारी भीड़ रही। बर्फ से ढकी वादियों में फोटो खींचते सैलानी नजर आए। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि लंबे समय बाद बर्फबारी होने से पर्यटन को नई संजीवनी मिली है और आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
किसने क्या कहा....
शिमला सुंदर पर जाम कर रहा बेहाल
अपने दोस्तों के साथ हरियाणा के पानीपत से शिमला घूमने आए मुकुल ने बताया कि सोलन से शिमला के बीच यातायात जाम ने बड़ा परेशान किया। जब जाम से निकले तो होटलों में कमरे ही नहीं मिले। जब मिले तो उनके दाम कई गुना ज्यादा थे।
विज्ञापन
होटलों में लूट, कई गुना महंगे कर दिए कमरे
गुडगांव से आए राहुल ने बताया कि शिमला में पहले कमरे मिल ही नहीं रहे थे। बाद में जब कुछ होटलों में कमरे मिले तो वहां पर संचालकों ने दो हजार के कमरे के पांच हजार और पांच हजार के कमरे के आठ हजारे रुपये मांगे। मजबूरन महंगे रेट पर ही कमरे लेने पड़े।
बर्फबारी देखना अच्छा लगा
हरियाणा से आए अजय ने बताया कि शिमला में बर्फबारी देखकर बहुत अच्छा लगा। पहली बार यह नजारा देख रहे हैं। हजारों लोग शिमला पहुंच रहे हैं। इससे होटल पार्किंग के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
इनसेट
होटल से लेकर टैक्सी तक का कारोबार चमका
बर्फबारी के बाद वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने से होटल, टैक्सी चालकों, घोड़ा संचालकों समेत बाकी कारोबारियों का कारोबार भी चमका है। हालांकि, कुछेक होटल संचालकों ने कमरों के रेट भी बढ़ा दिए हैं। सर्कुलर रोड के किनारे ज्यादातर होटलों ने कमरों के रेट तीन गुना तक बढ़ा दिए हैं।
इनसेट
ठंड बढ़ते ही बाजार में गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग
राजधानी के बाजारों में बर्फबारी के बाद गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। कारोबार में उछाल आने से कपड़ा व्यापारी काफी उत्साहित हैं। कारोबारियों का कहना है कि मांग को देखते हुए नया स्टॉक भी मंगवा लिया है। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि बीते दो सप्ताह से कारोबार में लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन इस हफ्ते सैलानियों की संख्या बढ़ने के साथ कारोबार भी अच्छा हो रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शिमला में फिर से बर्फबारी होने से कारोबार बढ़ेगा।