फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists spotted enjoying heavy snow at the Baralacha Pass

Baralacha La Pass: बारालाचा पहुंच रहे पर्यटक, बर्फबारी का ले रहे आनंद, देखें वीडियो

Mon, 17 Jun 2024 03:34 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 03:34 PM IST
सार

बारालाचा दर्रे पर पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। हालांकि बर्फ के कारण वाहन स्किड भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists spotted enjoying heavy snow at the Baralacha Pass
बारालाचा दर्रे में बर्फ से खेलते पर्यटक - फोटो : एएनआई, शिमला

विस्तार

विज्ञापन

मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वहीं, पहाड़ों में जाकर पर्यटक बर्फ से खेल रहे हैं। बारालाचा दर्रे पर बर्फ जमी हुई है ऐसे में पर्यटक यहां आकर आनंदित हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री चल रहा है। मैदानी राज्यों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला के अधिकांश होटलों में इन दिनों सैलानियों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है।

सोमवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला के आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। इसके साथ ही किसानों ने भी ली राहत की सांस ली है। धर्मशाला में दिन में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच चुका था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जिला कुल्लू में शाम के समय हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। गरज के साथ बारिश से तापमान में पांच से सात डिग्री तक गिरावट आई है। हालांकि दिन को जिला मुख्यालय का तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 18 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। जून के अंत तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। हालांकि राजधानी शिमला में सोमवार को हल्की धूप के साथ बादल छाए, लेकिन फिर से बादल छंट गए और फिर धूप खिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मनाली आ रहे पर्यटक लाहौल की ठंडी वादियों का भी रुख कर रहे हैं। हर रोज हजारों पर्यटक लाहौल-स्पीति की सैर करने निकल रहे हैं। एक सप्ताह में 74,918 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए। प्रतिदिन लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 4,000 के आसपास पहुंच रहा है।

मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा रहता है। हर रोज हजारों पर्यटक रोहतांग जा रहे हैं। लाहौल-स्पीति की ठंडी वादियां पर्यटकों को भा गई हैं। अटल टनल बनने के बाद लाहौल में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। बारालाचा और शिंकुला पास पर्यटकों की पहली पसंद बने हैं। चंद्रताल और दीपकताल में भी हर रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है।

इसके अलावा सिस्सू और कोकसर में भी पर्यटक जमकर मस्ती करने पहुंच रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक अटल टनल रोहतांग से एक सप्ताह में 74,918 पर्यटक वाहन आरपार हुए। इनमें 30,031 वाहन लाहौल गए जबकि 44,887 मनाली की ओर आए। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में अटल टनल रोहतांग होकर रोज 9,000 से लेकर 14,000 वाहन आर पार हुए हैं।

पैक चल रहे मनाली के अधिकतर होटल
मनाली के अधिकतर बड़े होटल इन दिनों पैक चल रहे हैं। छोटे होटलों में भी 70 से 80 प्रतिशत तक कमरे बुक हैं। मनाली में शाम होते ही माल रोड पर पर्यटकों का मेला लग रहा है। दोपहर को स्थानीय पर्यटन स्थलों और रोहतांग में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। पर्यटन कारोबारी नरेंद्र सूद ने बताया कि इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर चल रहा है। अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed