{"_id":"694ff04dcf36de9c580ed103","slug":"tourists-packed-hotels-and-parking-lots-causing-traffic-jams-on-the-roads-shimla-news-c-19-sml1002-653734-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी सैलानियों से होटल और पार्किंग पैक, सड़कों पर वाहन लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी सैलानियों से होटल और पार्किंग पैक, सड़कों पर वाहन लगा जाम
विज्ञापन
फोटो सहित
कार्टरोड पर दोपहर को ही फुल हो गई पार्किंग, सैलानियों ने सड़क किनारे खड़ी कर दी गाड़ियां, जाम में फंसे रहे सैलानी
लिफ्ट के बाहर लगी रहीं कतारें, बाजारों में देर रात तक चहल-पहल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू ईयर और विंटर कार्निवल के जश्न के लिए हजारों सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। वीकेंड पर शहर के ज्यादातर होटल और पार्किंग शनिवार दोपहर को फुल हो गए। कार्ट रोड पर बनीं पार्किंग फुल होने से सैलानियों ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर दीं। इससे होटल होलीडे होम से बैम्लोई तक जाम लगता रहा।
पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट पर भी देररात तक सैलानियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर करीब 3:00 बजे लिफ्ट के सामने से शुरू हुई लाइन बाहर कार्टरोड तक पहुंच गई। मालरोड जाने के लिए सैलानियों को लिफ्ट के बाहर भी करीब आधे घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हजारों वाहनों के शिमला पहुंचने से शहर में दिनभर यातायात जाम ने लोगों को परेशान किया। कार्टरोड से लेकर शिमला शोघी हाईवे पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। शाम के समय कार्ट रोड पर बस स्टैंड से लेकर हिमलैंड तक जाम लगा रहा। विधानसभा चौक से लेकर घोड़ाचौकी तक भी लोग जाम में फंसे रहे। शहर में सैलानियों की संख्या बढ़ने से होटल मालिकों, टैक्सी चालकों, कारोबारियों, पार्किंग संचालकों, घोड़ा चालकों और फोटोग्राफर समेत पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कारोबार चमका है।
बाजारों में रौनक, पैदल चलने को जगह नहीं
विंटर कार्निवल और वीकेंड के चलते राजधानी में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। शहर के मालरोड और रिज पर दोपहर बाद से ही सैलानियों की भारी चहल-पहल रही। शाम 4:00 बजे के बाद मालरोड और लोअर बाजार में जमावड़ा इतना बढ़ गया कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारी खुश हैं। इनका कहना है कि न्यू ईयर से पहले पर्यटन कारोबार में तेजी आने से कारोबारियों को मुनाफा होगा। शिमला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि विंटर कार्निवल और वीकेंड के चलते सैलानी बढ़े हैं। इससे कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन
होटलों में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। कई होटलों में न्यू ईयर के लिए भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सैलानियों को उम्मीद है कि इस बार बर्फबारी के बीच उन्हें नए साल का जश्न बनाने का मौका मिल सकता है। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। होटल एडवांस बुकिंग पर सैलानियों को 20 फीसदी तक की छूट भी दे रहे हैं।