{"_id":"69bfed0d76b524c4f70e492f","slug":"tourists-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-694440-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड पर मंदा रहा शहर का पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड पर मंदा रहा शहर का पर्यटन कारोबार
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घुमते सैलानी ।फोटो संवाद
बर्फ पड़ने के बाद मनाली और अटल टनल का रुख कर रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में इस वीकेंड पर कम सैलानी पहुंचने की वजह से पर्यटन कारोबार मंदा रहा। मनाली और अटल टनल में बर्फ पड़ने की वजह से अधिकतर सैलानी शिमला की बजाय वहां का रुख कर रहे हैं जिसकी वजह से शिमला में कारोबार प्रभावित हो रहा है।
रविवार दोपहर के समय रिज मैदान पर लोगों की चहल पहल तो रही, लेकिन इसमें ज्यादातर स्थानीय लोग शामिल थे। हालांकि इन दिनों शिमला में विदेशों से सैलानियों के ग्रुप घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के कारोबारियों का कहना है कि पंजाब, गुजरात और मुंबई सहित अन्य राज्यों के सैलानी बर्फ देखने के लिए ज्यादातर मनाली का रुख कर रहे हैं। बीते वीकेंड के मुकाबले इस बार कम सैलानी शिमला पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर होटलों में 20 से 25 फीसदी ही कमरे बुक रहे। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।