फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists in shimla enjoying

Shimla News: पहाड़ों की रानी तीन माह बाद सैलानियों से गुलजार

Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
tourists in shimla enjoying
आपदा के बाद पहली बार 70 फीसदी तक पहुंची होटलों में बुकिंग, पर्यटक कारोबारियों की बढ़ी उम्मीदें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर तीन माह बाद पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से गुलजार हो गई है। आपदा के बाद पहली बार होटलों में 70 फीसदी तक बुकिंग हुई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासी उत्साहित हैं।
शुक्रवार शाम ही बड़ी संख्या में सैलानी शिमला आने शुरू हाे गए थे। शनिवार को भी सैलानियों की आमद जारी रही। रविवार को दोपहर बाद शहर के सर्कुलर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर दो बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग पैक होने के बाद टूरिस्टों ने गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करनी शुरू कर दीं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को पूरा दिन लिफ्ट में सर्कुलर रोड से मालरोड जाने के लिए सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचने के लिए करीब 10,171 सैलानियों और स्थानीय लोगों ने पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से सैलानी घूमने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर होटलों में 20 फीसदी ज्यादा बुकिंग हुई है। कुछ होटल में तो 100 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। वहीं आने वाले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग जारी है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed