{"_id":"bd509dd019c145f0a4e29b5d9f038bf6","slug":"tourists-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफ सीजन में हिमाचल पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफ सीजन में हिमाचल पर्यटकों से गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
Updated Fri, 26 Sep 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में ऑफ सीजन के बावजूद हिमाचल सैलानियों से गुलजार है। इस माह प्रदेश के होटलों में 40 फीसदी तक आक्यूपेंसी रहती थी, जो अब बढ़कर 75 फीसदी हो गई है। अक्तूबर माह के लिए शिमला, किन्नौर, धर्मशाला, मनाली और डलहौजी के बड़े होटल एडवांस बुक हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के बाद सैलानी बड़ी संख्या में हिमाचल का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आपदा के बाद अब कश्मीर में बाढ़ से बने ताजा हालातों के देखते सैलानी हिमाचल को सुरक्षित मान रहे हैं। इस कारण हिमाचल में सैलानियों की तादाद बढ़ गई है। 24 सितंबर से नवरात्र और तीन अक्तूबर से चलने वाला अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव भी देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींचता है।
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद का कहना है कि कश्मीर में आई बाढ़ के बाद सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के बाद करीब तीन लाख बंगाली और गुजराती सैलानियों की हिमाचल आने की उम्मीद है। होटलों के अलावा होम स्टे और रिजॉर्ट भी एडवांस बुक हो गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में सैलानियों की आमद बढ़ी है। आगामी त्योहारी सीजन में सैलानियों का रश और बढ़ने की उम्मीद है। बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए शासन और प्रशासन से बात की गई है।
-मेजर विजय सिंह मनकोटिया, उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड
एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार
होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा का कहना है कि ऑफ सीजन में वीक एंड और अन्य कुछ दिनों में 75 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है। अक्तूबर के लिए एडवांस बुकिंग जोरों पर है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर का कहना है कि कुल्लू दशहरा, क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए अभी से एडवांस बुकिंग हो रही है। एक हफ्ते से मनाली के होटलों में 10 से 15 फीसदी तक एडवांस बुकिंग बढ़ी है।
कालका-शिमला ट्रैक पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों की एडवांस बुकिंग में तेजी आने और वेटिंग लिस्ट लंबी होने के चलते रेलवे प्रबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक संजय घेरा के अनुसार वेटिंग लिस्ट में भारी इजाफा हुआ है। इसके चलते शिमला को स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर सूचित कर दिया है।