फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists gathered in Shimla on the weekend in anticipation of White Christmas

Tourist Shimla: व्हाइट क्रिसमस की आस में वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी

Fri, 23 Dec 2022 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से क्रिसमस पर 25 दिसंबर को ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को देर शाम तक शिमला का रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। 

विज्ञापन
Tourists gathered in Shimla on the weekend in anticipation of White Christmas
क्रिसमस के लिए सजा शिमला, उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्हाइट क्रिसमस की आस में वीकेंड पर शुक्रवार से ही शिमला में सैलानी जुटना शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से क्रिसमस पर 25 दिसंबर को ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को देर शाम तक शिमला का रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। शुक्रवार को सुबह से ही शहर में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के सैलानियों की आमद शुरू हो गई। दोपहर दो बजे लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। नगर निगम की मैट्रोपोल और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग भी फुल होने के बाद सैलानियों से सड़क किनारे वाहन खड़े करने शुरू कर दिए जिससे जाम की समस्या पेश आई।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी देर शाम तक सैलानियों की कतारें लगी रही। सैलानियों की आमद में हुए इजाफे से शहर के कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस से पहले शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार में तेजी आने से शहर के कारोबारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


रिज फूड फेस्टिवल में उमड़ी सैलानियों की भीड़
रिज मैदान स्थित इंदिरागांधी व्यवसायिक परिसर पर चल रहे फूड फेस्टिवल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। सैलानियों ने यहां हिमाचल के परंपरागत व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सैलानियों ने लक्कड़ बाजार में खरीददारी का भी आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed