{"_id":"66b23fc810de1febd70ca4f3","slug":"tourists-can-pluck-apples-from-trees-themselves-they-will-have-to-pay-rs-200-per-kg-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pick And Pay: पेड़ पर लगे सेब खुद तोड़ सकेंगे सैलानी, 200 रुपये किलो चुकाना होगा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pick And Pay: पेड़ पर लगे सेब खुद तोड़ सकेंगे सैलानी, 200 रुपये किलो चुकाना होगा दाम
Tue, 06 Aug 2024 08:55 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:55 PM IST
सार
क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा ने सैलानियों के लिए ‘पिक एंड पे’ सुविधा शुरू की है। अब देश-विदेश से शिमला घूमने आने वाले सैलानी सेब के बगीचे में पेड़ पर लगे सेब खुद तोड़कर खा सकेंगे।
विज्ञापन
सेब का पेड़ (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश से शिमला घूमने आने वाले सैलानी अब सेब के बगीचे में पेड़ पर लगे सेब खुद तोड़कर खा सकेंगे। सैलानियों को सेब के बगीचे देखने का तो मौका मिल जाता है, लेकिन पेड़ पर लगे सेब अपने हाथों से तोड़ने से हमेशा वंचित रहते हैं। क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा ने सैलानियों के लिए ‘पिक एंड पे’ सुविधा शुरू की है। प्रदेश में सेब पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक सैलानियों को यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद संस्थान सेब का तुड़ान कर देगा। सैलानियों को सेब तोड़ने के लिए टोकरी दी जाएगी। सभी किस्मों के लिए 200 रुपये किलो दाम तय किया गया है। संस्थान के बगीचे में इस समय गाला और स्पर किस्मों के सेब लगे हैं। हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। हिमाचल में एप्पल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह शुरुआत की गई है। सैलानियों को संस्थान में सेब की बागवानी से संबंधित बुनियादी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन