फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists arriving in Manali Lahaul Baralacha and Shinkula Pass are their first choice

Himachal Tourism: मनाली पहुंचने वाले सैलानी लाहौल का कर रहे रुख, बारालाचा और शिंकुला पास पहली पसंद

Mon, 17 Jun 2024 07:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/रोहतांग।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/रोहतांग। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 07:15 PM IST
सार

मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा तो है ही साथ में बारालाचा और शिंकुला पास पर्यटकों की पहली पसंद बने हैं। मनाली के अधिकतर बड़े होटल इन दिनों पैक चल रहे हैं। छोटे होटलों में भी 70 से 80 प्रतिशत तक कमरे बुक हैं।

विज्ञापन
Tourists arriving in Manali Lahaul Baralacha and Shinkula Pass are their first choice
मनाली में पर्यटकों की वजह से बढ़ी भीड़। - फोटो : PTI

विस्तार

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मनाली आ रहे पर्यटक लाहौल की ठंडी वादियों का भी रुख कर रहे हैं। हर रोज हजारों पर्यटक लाहौल-स्पीति की सैर करने निकल रहे हैं। एक सप्ताह में 74,918 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए। प्रतिदिन लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 4,000 के आसपास पहुंच रहा है।

विज्ञापन


मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा रहता है। हर रोज हजारों पर्यटक रोहतांग जा रहे हैं। लाहौल-स्पीति की ठंडी वादियां पर्यटकों को भा गई हैं। अटल टनल बनने के बाद लाहौल में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। बारालाचा और शिंकुला पास पर्यटकों की पहली पसंद बने हैं। चंद्रताल और दीपकताल में भी हर रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। इसके अलावा सिस्सू और कोकसर में भी पर्यटक जमकर मस्ती करने पहुंच रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक अटल टनल रोहतांग से एक सप्ताह में 74,918 पर्यटक वाहन आरपार हुए। इनमें 30,031 वाहन लाहौल गए, जबकि 44,887 मनाली की ओर आए। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में अटल टनल रोहतांग होकर रोज 9,000 से लेकर 14,000 वाहन आर पार हुए हैं।
विज्ञापन




मनाली के होटलों में 70 से 80% तक कमरे बुक
मनाली के अधिकतर बड़े होटल इन दिनों पैक चल रहे हैं। छोटे होटलों में भी 70 से 80 प्रतिशत तक कमरे बुक हैं। मनाली में शाम होते ही माल रोड पर पर्यटकों का मेला लग रहा है। दोपहर को स्थानीय पर्यटन स्थलों और रोहतांग में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। पर्यटन कारोबारी नरेंद्र सूद ने बताया कि इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर चल रहा है। अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं। 10 से 16 जून तक अटल टनल के आर पार होने वाले वाहनों का आंकड़ा तिथि वाहन गए वाहन आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 16 जून तक अटल टनल के आरपार होने वाले वाहनों का आंकड़ा
 

तिथि  वाहन गए वाहन आए
10 जून 3976 5784
11 जून  3320 5448
12 जून 3574 5890
13 जून 3689 5836
14 जून 3826 6021
15 जून  5187 7690
16 जून 6459 8218
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed