फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist trapped in rohtang rescued after 18 hours

18 घंटे बर्फ में जमी रही जिंदगी

Sat, 24 May 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/कोकसर (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/कोकसर (लाहौल स्पीति) Updated Sat, 24 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tourist trapped in rohtang rescued after 18 hours

खराब मौसम के बीच रोहतांग होकर सफर कर रहे सैकड़ों यात्री शुक्रवार को बर्फबारी के बीच वहां फंस गए। मनाली प्रशासन ने शनिवार सुबह तक 194 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों में पहुंचाया।

विज्ञापन


इनमें 72 लोगों को शुक्रवार रात 12 बजे राहनीनाला से निकाल लिया गया था। इसमें महिलाएं, बच्चे और बाहरी राज्यों के सैलानी भी थे।

गनीमत यह रही कि शनिवार रात को जब बर्फीला तूफान चला तब सभी लोग अपनी गाड़ियों में ही थे और पैदल चलकर रोहतांग लांघने का जोखिम नहीं उठाया।

बर्फीला तूफान में फंस गए वाहन

Tourist trapped in rohtang rescued after 18 hours

प्रशासन को जैसे ही रोहतांग में यात्रियों के फंसे होने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत रेस्क्यू आप्रेशन शुरू कर दिया। उन्हें एक टैक्सी चालक ने यात्री फंसे होने की सूचना दी। यह लोग शुक्रवार सुबह मनाली से लाहौल की तरफ रवाना हुए थे, लेकिन ब्यास नाला के समीप टूरिस्ट वाहनों के कारण करीब 5-6 घंटे के जाम में यह यात्री फंस गए।

देर शाम जाम खुलने के बाद ही कुछ लोग रोहतांग निकले तब तक बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। इस दौरान रोहतांग में बर्फीला तूफान चलने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से वाहन फंस गए। जबकि कुछ वाहन राहनीनाला के समीप अटक गए।

सूचना मिलने पर खुद एसडीएम मनाली विनय धीमान रेस्क्यू टीम के साथ शुक्रवार देर शाम रोहतांग के लिए रवाना हुए। रेस्क्यू टीम ने राहनीनाला से करीब 72 लोगों को सुरक्षित निकाल कर मनाली पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने शुरू करवाया रेस्क्यू आप्रेशन

Tourist trapped in rohtang rescued after 18 hours

बर्फीले तूफान के कारण शुक्रवार को रेस्क्यू टीम रोहतांग तक नहीं पहुंच सकी। शनिवार सुबह रेस्क्यू आप्रेशन को फिर शुरू किया गया। एसडीएम मनाली विनय धीमान ने बताया कि सूचना मिलते ही मनाली प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को रोहतांग की तरफ रवाना किया।

करीब 194 यात्रियों को निकाल कर मनाली पहुंचाया गया। 30 के करीब स्थानीय लोग शुक्रवार को पैदल ही पहुंच गए थे। उधर, रोहतांग में फंसे यात्री किशन, फुंचोग, रजनी, अंजना, दीपक ने बताया कि ब्यास नाला में टूरिस्ट वाहनों के बेतरतीब पार्क करने से करीब 6 घंटे तक वह जाम में फंसे रहे। यही वजह रही कि वह रोहतांग में तूफान के बीच फंस गए।

उन्होंने बताया कि कुछ पर्यटक वाहन बिना अनुमति के रोहतांग दर्रा पहुंच रहे हैं। इधर, रोहतांग में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए लाहौल स्पीति के उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर भी टीम के साथ रोहतांग पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed