फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist rescue stranded in baralacha pass chandigarh manali national highway closed due to landslide

बारालाचा में फंसे पर्यटक किए रेस्क्यू, मौसम के मिजाज को देखते हुए सफर करने की सलाह

Mon, 26 Jul 2021 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 08:54 PM IST
सार

नालों में जलस्तर बढ़ने के चलते सड़क पर पानी आ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से पर्यटकों से मौसम के मिजाज को देखते हुए सफर करने को कहा गया है।

विज्ञापन
tourist rescue stranded in baralacha pass chandigarh manali national highway closed due to landslide
बारालाचा में फंसे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा पास और सरचू के बीच कुछ हिस्से में सड़क खराब है। इससे सड़क पर वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। बारालाचा और सरचू के बीच रविवार रात को कुछ पर्यटक वाहन कलपुर्जे टूटने से कई घंटे तक फंसे रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वाहनों को देर रात सरचू और दारचा पहुंचाया। इसके बाद ही पर्यटकों ने राहत की सांस ली। इन दिनों प्रदेश में आने वाले पर्यटक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


खराब सड़क पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। यहां पर करीब 40 से अधिक वाहन फंस गए थे। तापमान में इजाफा होने के बाद लाहौल-स्पीति जिले में नाले उफान पर हैं। नालों में जलस्तर बढ़ने के चलते सड़क पर पानी आ रहा है। इससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से पर्यटकों से मौसम के मिजाज को देखते हुए सफर करने को कहा गया है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति पुलिस ने सरचू और बारालाचा के बीच सड़क की खराब स्थिति की जानकारी बीआरओ 70 आरसीसी को दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि मनाली-लेह रूट पर दौड़ने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार रात बारालाचा दर्रे और सरचू के बीच कुछ वाहनों के पुर्जे टूट गए, जिससे भारी जाम लग गया। सभी को सुरक्षित सरचू और दारचा लाया गया। बारालाचा और सरचू के बीच ट्रक और वाहनों के ब्रेक डाउन की घटनाएं अधिक हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed