फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist increased in shimla

राजधानी में बढ़ने लगे सैलानी, भर गई पार्किंग

Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tourist increased in shimla
राजधानी में बढ़ने लगे सैलानी, भर गई पार्किंग
विज्ञापन

पार्किंग-होटलों में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
शहर के कारोबारियों ने की दुकानें खोलने की टाइमिंग बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना के मामले कम होते ही राजधानी में सैलानियों की चहल पहल बढ़ने लगी है। वीकेंड के अलावा अब बाकी दिनों में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को भी सैकड़ों सैलानी शिमला पहुंचे हैं।
यहां दिन भर रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की चहल पहल रही। लोअर बाजार में भी लोगों की काफी भीड़ रही। बाजार में भीड़ उमड़ने से फिर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सैलानियों की आमद बढ़ने से स्थानीय कारोबारियों को भी फायदा होने लगा है। मालरोड की दुकानों पर ग्राहक बढ़ने लगे हैं। रिज पर घोड़ा संचालकों, मालरोड पर बेकरी शॉप, शो रूम आदि का कारोबार बढ़ने लगा है। हालांकि, होटलों में अभी भी कारोबार न के बराबर है। शहर के ज्यादातर होटल बंद हैं जो खुले हैं उनमें इक्का दुक्का सैलानी पहुंच रहे हैं। शिमला घूमने आ रहे सैलानी मशोबरा, कुफरी का रुख कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कहा कि राजधानी में सैलानियों की आमद बढ़ी है लेकिन होटलों में कारोबार अभी भी ठप है। कहा कि जब तक पूरी तरह से कर्फ्यू खत्म नहीं हो जाता, होटल कारोबार बढ़ने की संभावना कम है।
विज्ञापन

दुकानें खोलने की बढ़नी चाहिए टाइमिंग : इंद्रजीत
कारोबारियों का कहना है कि अब दुकानें खोलने की टाइमिंग शाम पांच या सात बजे तक बढ़ा देनी चाहिए। शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि शहर में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। दूसरी लहर के बाद लोग भी काफी जागरूक है और सभी मास्क पहन रहे हैं। ऐसे में अब कारोबार को बढ़ाने के लिए दुकानें खोलने की टाइमिंग बढ़नी चाहिए। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहका कि सरकार दुकानें खोलने की टाइमिंग बढ़ाए ताकि बीते महीने के घाटे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरने लगी शहर की पार्किंग
स्थानीय लोगों के साथ शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पार्किंग भी अब भरने लगी है। लिफ्ट स्थित नगर निगम और पीपीपी मोड की पार्किंग समेत बाकी पार्किंग में वाहनों की संख्या 50 फीसदी से अधिक हो गई है। इससे पार्किंग चला रहे ठेकेदारों को भी कमाई होने लगी है।

रिज पर बंदरों का आतंक
कई लोगों से छीना सामान
शिमला। रिज मैदान और मालरोड पर फिर बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है। सैलानियों की चहल पहल बढ़ने से बंदरों को खाने पीने की चीजें मिलने लगी है। बंदर सैलानियों पर झपटकर आईसक्रीम समेत खाने पीने का बाकी सामान छीन रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान रिज और मालरोड खाली होने से यहां के बंदर भी दूसरे इलाके में चले गए थे। इससे लोगों को इनके आतंक से राहत मिली थी लेकिन अब फिर दुकानें खुलने से इनकी वापसी शुरू हो गई है। मंगलवार को भी रिज और मालरोड पर कई सैलानियों से बंदरों से सामान छीना। उपनगरों में भी बंदरों के हमले शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed