फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist in shimla advance booking in hotels

हिल्सक्वीन के मौसम के सैलानी कायल, होटलों में एडवांस बुकिंग

Sat, 08 Jun 2019 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
tourist in shimla advance booking in hotels
- फोटो : अमर उजाला

मैदानी इलाकों में बढ़ रही तपिश के चलते हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन दिनों कुछ मैदानी इलाकों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है वहीं शिमला में मौसम मैदानी इलाकों के मुकाबले कुछ ठंडा है। रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी शिमला घूमने पहुंच रहे हैं। शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। आलम यह है कि सैलानियों को अपने पसंदीदा होटलों में कमरे तक नहीं मिल रहे। सैलानी यहां मौसम का तो भरपूर आनंद ले रहे हैं लेकिन बंदरों और कुत्तों से उन्हें परेशानी भी हो रही है।

विज्ञापन


शिमला बस अड्डे और माल रोड पहुंचते ही पर्यटकों का सामना कुत्तों और बंदरों से होता है। पर्यटक  सबसे ज्यादा जाखू मंदिर जाना पसंद कर रहे हैं। यहां की शांत वादियों और देवदार के जंगलों के बीच जाखू चोटी पर बने हनुमान मंदिर तक पैदल जाना सैलानियों को काफी पसंद है। यहां का मौसम भी काफी ठंडा है। शिमला के अलावा कुछ पर्यटक  कुफरी, मशोबरा, चायल और तारादेवी जैसे पर्यटक स्थलों में जाना भी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या कहते हैं पर्यटक

tourist in shimla advance booking in hotels

पंजाब से घूमने आए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शिमला का वातावरण बहुत अच्छा है। यहां पर आने से मन को शांती मिल रही है। यहां देवदार के जंगलों में बहती ठंडी हवाओं के बीच पैदल चलने में बहुत मजा आ रहा है। 

पंजाब के लुधियाना से घूमने आए रणजीत सिंह ने कहा कि शिमला के ठंडे और सुंदर माहौल में बहुत मजा आ रहा है। लेकिन यहां कूड़ेदान नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोग हर जगह कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे मालरोड पर गंदगी फैल रही है।

जालंधर से घूमने आए सिमरन सिंह ने कहा कि शिमला बहुत सुंदर शहर है। यहां कुत्तों ने लोगों के दिल में डर बना दिया है। कुत्तों ने बस अड्डे में भी डेरा जमा लिया है जिससे टैक्सी लेना मुश्किल हो गया था। 

मेरठ से घूमने आए कन्हैया लाल ने कहा कि उनका शिमला आने का मकसद मन की शांति प्राप्त करना और ध्यान लगाना है। लेकिन पर्यटकों की भारी संख्या के कारण यहां हमें अपने मनपसंद का कमरा नहीं मिला। यहां आकर आकर स्वर्ग जैसा महसूस हो रहा है। 

दिल्ली से घूमने आए सोनू कुमार ने कहा कि पिछले चार दिन से वह शिमला घूम रहे हैं। शिमला में सबसे ज्यादा कुफरी का मौसम सबसे अच्छा लगा। यहां पर जंगलों में घूमना बहुत मजेदार रहा। 

दिल्ली से पहली बार घूमने आई मनीषा ने बताया कि शिमला में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जाखू मंदिर जाने का बहुत मन है लेकिन वहां बंदर बहुत हैं। इससे यहां जाने में हमें खतरा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed