फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist flux increased in Queen of hills Shimla, 6000 vehicles entered the city in 24 hours

पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी , 24 घंटों में 6000 वाहनों ने किया शहर में किया प्रवेश

Sat, 03 Oct 2020 09:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
tourist flux increased in Queen of hills Shimla, 6000 vehicles entered the city in 24 hours
शिमला में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ गई है। तीन दिन की छुट्टियां मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे हैं। 24 घंटे के भीतर करीब 6000 वाहनों ने शोघी बैरियर से शहर में प्रवेश किया है।  शहर के होटलों में 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। सैलानियों की आमद बढ़ने के बाद शुक्रवार शाम शहर की पार्किंग भी पैक हो गई। शुक्रवार को गांधी जयंती के बाद दो दिन की छुट्टी के चलते बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सैलानी शुक्रवार को शिमला पहुंचे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से शिमला के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। सैलानियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

विज्ञापन


  शुक्रवार शाम के समय लिफ्ट के पास स्थित शहर की बड़ी पार्किंग फुल होने से टूरिस्टों ने सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दीं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यातायात को नियंत्रित किया। शहर के होटलों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के होटल और होम स्टे भी पैक हो गए हैं।  राजधानी शिमला के प्राइवेट होटलों के अलावा पर्यटन विकास निगम के होटल भी दो अक्टूबर के बाद वीकेंड के लिए एडवांस बुक हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण मार्च माह में लगाए गए लॉकडाउन के बाद करीब 6 महीने बाद शिमला में इस वीकेंड पर भारी भीड़ उमड़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


80 से 90 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी : संजय 
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि शहर के होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए खास एहतियात बरतने के प्रयास किए जा रहे हैं। होटलों और रेस्तरां में ग्राहकों को मास्क पहनकर ही प्रवेश करने का आग्रह किया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों से फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने का भी आग्रह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed