फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist died in Solangnala after paraglider met with accident

हिमाचल: सोलंगनाला में पैराग्लाडटर गिरने से युवक की मौत

Sat, 18 May 2019 07:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
tourist died in Solangnala after paraglider met with accident

कुल्लू जिले में साहसिक गतिविधियां पर्यटकों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। शनिवार को विश्व विख्यात सोलंगनाला के फातरू में पैराग्लाइडर गिरने से एक पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल है ,जिसका मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घाटी में लगातार हो रहे हादसों से साहसिक पर्यटन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, पिछले माह पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग तकनीकी समिति ने सोलंगनाला, फलाइन और तलोगी में सभी पैराग्लाइडरों की जांच की थी। जिसमें समिति ने 44 पैराग्लाइडरों को निरीक्षण में फेल पाया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मनाली पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के जिए भेज दिया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि शानिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे के आसपास सोलंगनाला के साथ लगते फातरू में एक पर्यटक पैराग्लाइडिंग से उड़ान भर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उड़ान भरने के बाद करीब 50 फुट की ऊंचाई से अचानक पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर गिरा गया। जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से पैराग्लाइडर व पायलट को उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। जहां ग्लाइडर को मृत घोषित किया गया।

जबकि पायलट का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह सोवती(24 ) पुत्र इंद्रवीर सिंह निवासी कोठी नंबर-20, फेस-दो नियर बस्सी थिएटर मोहाली के रूप में हुई है।


जबकि घायल पायलट 32 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र बालक राम गांव बरुआ मनाली शामिल है।  जिला पर्यटन बीसी नेगी ने कहा कि विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed