फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist destinations in himachal.

प्रदेश में विकसित किए जाएंगे और पर्यटन स्थल

Mon, 14 Dec 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Dec 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
tourist destinations in himachal.

देवभूमि हिमाचल में सरकार ऐसे पर्यटनस्थलों को चिह्नित कर रही है जहां चारों ओर हरियाली होगी और सैलानी शोर-शराबे से भी दूर होंगे। इसके लिए शिमला, धर्मशाला, मनाली एवं डलहौजी के आसपास नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग ने हिमाचल के गांवों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए योजना बनाई है।

विज्ञापन


शिमला, धर्मशाला, मनाली और डलहौजी जैसे क्षेत्रों की खूबसूरत वादियों में बसे गांवों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। शहरों से इन गांवों की कनेक्टिविटी सुधारी जाएगी। इन इलाकों में पहाड़ी शैली से मकान बनाए जाएंगे। आसपास फलों के बाग और सब्जियों के खेत होंगे।
विज्ञापन


इन गांवों में आने वाले सैलानी बगीचों में न सिर्फ घूम सकेंगे बल्कि ताजा फलों का मजा भी ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रैकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। अगर कोई माउंटेन ट्रैकिंग करना चाहता है तो उसे प्रशिक्षित गाइड के साथ इस एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों की सहूलियत के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम सैर का कार्यक्रम बनाएगा। इसके लिए लोगों को ई-मेल से कुछ जानकारियां देनी होंगी। इन जानकारियों के आधार पर घूमने का प्रोग्राम बनाकर संबंधित व्यक्ति को भेजा जाएगा। सैलानियों से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह योजना बनाई है।

विशेष कार्ड पर 20 फीसदी डिस्कांउट-
सैलानियों के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने विशेष कार्ड योजना शुरू की है। इस कार्ड पर 20 फीसदी तक डिस्कांउट की सुविधा होगी। चार हजार रुपये देकर दो साल के लिए कार्ड बनेगा। हिमाचल में पीक सीजन के दौरान ही इस कार्ड पर छूट मिलेगी।

विशेष कार्ड पर खाने-पीने से लेकर पर्यटन निगम के सभी होटलों में रियायतें मिलेंगी। दो साल बाद 1500 रुपये में यह कार्ड रिन्यू होगा। पहली अप्रैल से 30 जून, 15 सितंबर से 15 नवंबर और 23 दिसंबर से दो जनवरी तक छूट का लाभ मिलेगा।


हिमाचल के गांवों को पर्यटन के लिए संवारा जा रहा है। सैलानियों को हरियाली से रूबरू कराने के लिए गांवों को होम स्टे योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। सैलानियों को मुख्य पर्यटक स्थलों के अलावा प्रदेश के खूबसूरत गांवों को भी निहारने का मौका मिलेगा। -मोहन चौहान, निदेशक पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed