फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist bus and tempo collision at sundernagar mandi himachal

वोल्वो बस और टेंपो ट्रेवलर में जोरदार टक्कर से एक की मौत, 9 घायल

Wed, 12 Dec 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Dec 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
tourist bus and tempo collision at sundernagar mandi himachal

हराबाग में निर्माणाधीन फोरलेन पर टेंपो ट्रैवलर की वोल्वो बस से टक्कर हो गई। इसमें 9 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में घायल होने वालों में नागपुर से एजूकेशन टूर पर आए 6 प्रशिक्षु, एक उनका अध्यापक, ट्रैवलर व वोल्वो चालक शामिल हैं।

विज्ञापन


मृतक प्रशिक्षुओं के साथ दिल्ली से साथ आया हुआ गाइड था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से एक प्रशिक्षु की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर स्थित वीआर मनोहर डिप्लोमा इन फार्मेसी संस्थान के डी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं व अध्यापकों का 16 सदस्यीय दल 7-15 दिसंबर तक एजूकेशन टूर पर दिल्ली से मनाली आया हुआ था।

बुधवार को दल जब ट्रैवलर में सवार हो करीब तीन बजे सुंदरनगर होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था तो निर्माणाधीन फोरलेन में सामने से आ रही वोल्वो के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैवलर चालक

जलालुदीन, अध्यापक निखिल अमनेरकर (37), प्रशिक्षु चेतन देवड़ा (19), शुभम जयभाये (20), पूजा रहांगडे (20), मेघा पंडागले (20), आदेश शिंदे (19), मीका वारुलकर (21), गाइड अनुपम तिवारी व वोल्वो चालक ललित कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

फौरी सहायता के रूप में 5 हजार की राशि दी गई

tourist bus and tempo collision at sundernagar mandi himachal

घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों व एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने गाइड अनुपम तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल चेतन देवड़ा को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। हादसों की सूचना मिलने पर एसडीएम राहुल चौहान व डीएसपी तरनजीत सिंह भी नागरिक अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने घायलों के उपचार के लिए अस्पताल प्रबंधन हो जरूरी निर्देश दिए।

डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया घायलों के उपचार के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता की जा रही है। चंडीगढ़ रेफर किए घायल के उपचार के लिए फौरी सहायता के रूप में 5 हजार की राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed