फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism shines even in disaster, record 1.60 crore tourists come in 2023 to himachal

Himachal Tourism: आपदा में भी चमका पर्यटन, 2023 में आए रिकॉर्ड 1.60 करोड़ सैलानी

Wed, 21 Feb 2024 10:52 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Feb 2024 10:52 AM IST
सार

सूबे में प्राकृतिक आपदा के बावजूद वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 1.60 करोड़ पर्यटकों ने देवभूमि हिमाचल का दीदार किया।

विज्ञापन
Tourism shines even in disaster, record 1.60 crore tourists come in 2023 to himachal
पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन कारोबार की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में गुजरा वर्ष काफी फायदेमंद रहा। सूबे में प्राकृतिक आपदा के बावजूद वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 1.60 करोड़ पर्यटकों ने देवभूमि हिमाचल का दीदार किया। खास बात यह है कि वर्ष 2022 की तुलना में पर्यटकों की आमद में 5.99 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पर्यटकों की आमद में यह वृद्धि निश्चित रूप से होटल, रेस्तरां और टैक्सी ऑपरेटरों समेत पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के लिए फायदेमंद रही है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 1.51 करोड़ पर्यटक पहुंचे। जबकि वर्ष 2021 में 56.37 लाख पर्यटक और वर्ष 2020 में 32.13 लाख पर्यटक पहुंचे थे।

विज्ञापन


2020-21 में तब कोविड-19 के कारण पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ा था, लेकिन कोविड-19 की बंदिशें हटने के बाद फिर से पर्यटकों ने देवभूमि हिमाचल का रुख करना शुरू किया। पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कुल्लू-मनाली पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। वर्ष 2023 में 27.59 लाख पर्यटकों ने कुल्लू मनाली की वादियाें का रुख किया। सोलन 24.64 लाख पर्यटकों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर, जबकि शिमला 21.43 लाख पर्यटकों की संख्या के साथ शिमला तीसरे स्थान पर रहा है। कांगड़ा में 6.76 लाख पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन


वर्ष             भारतीय             विदेशी      कुल
2023       1,59,42,118       62,806    1,60,04,924
2022       1,50,70,944       29,333    1,51,00,277
2021       56,32,270          4,832      56,37,102
2020       31,50,714          42,665   32,133,79

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed