{"_id":"6378bd7b1adc473f14542ab7","slug":"tourism-season-in-himachal-pradesh-air-connectivity-service-extension-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पर्यटन विभाग ने चुनाव आयोग से दोबारा उठाया हवाई सेवा विस्तार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पर्यटन विभाग ने चुनाव आयोग से दोबारा उठाया हवाई सेवा विस्तार का मामला
Mon, 21 Nov 2022 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:42 AM IST
सार
भारतीय निर्वाचन आयोग से पूछे जाने के बाद हिमाचल पर्यटन विभाग ने आयोग से फिर लिखित रूप से यह मामला उठाया है ताकि शीतकालीन पर्यटन सीजन में हवाई सेवा का विस्तार करके लोगों खासकर पर्यटकों को हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने दोबारा चुनाव आयोग से प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार का मामला लिखित रूप से उठाया है। आयोग ने विभाग से पूछा था कि ऐसे क्या कारण हैं, जो चुनाव आचार संहिता लागू रहते हुुए हवाई सेवा का विस्तार करना जरूरी है। भारतीय निर्वाचन आयोग से पूछे जाने के बाद हिमाचल पर्यटन विभाग ने आयोग से फिर लिखित रूप से यह मामला उठाया है ताकि शीतकालीन पर्यटन सीजन में हवाई सेवा का विस्तार करके लोगों खासकर पर्यटकों को हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पर्यटन विभाग ने चुनाव आयोग से कहा है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार और कंपनी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। उस दौरान चुनाव आचार संहिता भी लागू नहीं थी। इसके अलावा प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन सीजन भी आरंभ होने वाला है। ऐसी स्थिति में पर्यटकों की सुविधा के लिए हवाई सेवा का विस्तार करना जरूरी है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने आयोग के ध्यान में यह मामला भी लाया है कि वर्तमान में दिल्ली-शिमला-दिल्ली के लिए कंपनी हवाई सेवा उपलब्ध करा रही है। अब इस हवाई सेवा का विस्तार दिल्ली-शिमला-कुल्लू और कुल्लू-शिमला दिल्ली किया जाना है। इसके अलावा दिल्ली-शिमला धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला दिल्ली हवाई सेवा भी उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग कहते है कि आयोग ने पर्यटन विभाग से जानना चाहा था कि हवाई सेवा का विस्तार चुनाव आचार संहिता के लागू रहते क्यों जरूरी है? पर्यटन विभाग ने यह मामला दोबारा चुनाव आयोग से लिखित रूप से उठाया है। इस संबंध में अभी चुनाव आयोग से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।