फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourism Distrub due to rain

भारी बारिश से वीकेंड टूरिज्म को 30 फीसदी का नुकसान

Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
tourism Distrub due to rain
होटलों में एडवांस बुकिंग भी बंद, 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहने की है उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश से शिमला में वीकेंड टूरिज्म को इस हफ्ते करीब 30 फीसदी नुकसान होने का अंदेशा है। पहाड़ों में बारिश से हुए नुकसान के वीडियो वायरल होने के बाद सैलानी खौफ में हैं, जिसके चलते शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग बंद हो गई है।
बीते दिनों भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सैलानियों ने शिमला का रुख करना कम कर दिया है। बीते सप्ताह राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी थी। इस हफ्ते ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक सिमटने की संभावना है। बीते सप्ताह शुक्रवार से सैलानी शिमला पहुंचना शुरू हो गए थे लेकिन इस हफ्ते शुक्रवार को शहर में सैलानियों की आमद काफी कम रही।
विज्ञापन

देर शाम तक कार्ट रोड पार्किंग का ग्राउंड फ्लोर खाली रहा। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी शुक्रवार को बीते सप्ताह के मुकाबले सैलानियों की संख्या कम रही। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान के वीडियो वायरल होने के बाद इस हफ्ते के लिए एडवांस बुकिंग न के बराबर है। वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी से अधिक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed