फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourism department will cancel licence of hotels for cheating.

शिमला में अब सैलानियों के साथ 'नो चीटिंग'

Mon, 06 Oct 2014 04:15 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
tourism department will cancel licence of hotels for cheating.

पर्यटन कारोबारियों को सैलानियों के साथ ठगी करना अब महंगा पड़ेगा। सैलानियों के साथ ठगी की शिकायत पुख्ता होने पर कारोबारियों को जहां भारी भरकम जुर्माना देना होगा वहीं उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सैलानियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं होने के बाद हिमाचल में लगातार पर्यटकों की आमद घट रही है। अब ताजा व्यवस्था से सैलानियों को राहत की उम्मीद है। टूरिस्ट सीजन के दौरान भारी संख्या में सैलानी राजधानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं।
विज्ञापन


होटलों में आक्यूपैंसी बढ़ने पर होटल संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में पर्यटकों से मनमाने दाम वसूलते हैं। पैकेज के नाम पर भी सैलानियों से जमकर धोखाधड़ी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है धोखाधड़ी

tourism department will cancel licence of hotels for cheating.

होटल संचालक सैलानियों को इसी शर्त पर होटल में ठहराते हैं कि घूमने के लिए गाड़ी भी होटल की ही लेनी होगी। ट्रेवल एजेंट भी सैलानियों के साथ जमकर मनमानी करते हैं।

पैकेज में सैलानियों को एसी गाड़ी उपलब्ध करवाने का वादा करने के बाद नॉन एसी खटारा गाड़ियां दे दी जाती हैं। इतना ही नहीं ट्रेवल एजेंट बहाने बनाकर सैलानियों को पैकेज में दिए सभी पर्यटन स्थल भी नहीं घूमाते।

सैलानियों के साथ धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद शिमला में टूरिस्टों का स्टे लगातार घटता जा रहा है। ऐसे में विभाग इसे अब गंभीरता से ले रहा है। फर्जी गाइडों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, पिछले दो हफ्ते से शिमला में लगातार सैलानियों की संख्या बढ़ रही है।

धोखाधड़ी पर रद्द होंगे लाइसेंस

tourism department will cancel licence of hotels for cheating.

पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा का कहना है कि टूरिस्ट सीजन के दौरान हिमाचल आने वाले सैलानियों की सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सैलानियों से ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। धोखाधड़ी करने वालों के लाइसेंस रद होंगे।

टूरिस्टों के लिए हेल्प लाइन नंबर
बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों के लिए पर्यटन विकास निगम हेल्प लाइन नंबर जारी करेगा। सैलानियों को हेल्प लाइन नंबरों से अवगत करवाने के लिए प्रदेश के प्रवेश द्वारों सहित सभी प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे।

निगम हेल्प लाइन कंट्रोल रूम भी स्थापित करने जा रहा है। 24 घंटे चलने वाला यह कंट्रोल रूम जहां सैलानियों का मार्गदर्शन करेगा, वहीं कंट्रोल रूम में शिकायत मिलते ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed