फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourism department fined defaulter hotels of manali

मनाली-मणिकर्ण के 22 डिफाल्टर होटलों पर पर्यटन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
tourism department fined defaulter hotels of manali

पर्यटन विभाग ने 22 डिफाल्टर होटलों पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पर्यटन विभाग ने मनाली और मणिकर्ण घाटी के 22 पर्यटन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 68.50 हजार का जुर्माना किया है। निरीक्षण के दौरान इन होटलियरों और रेस्तरां पर कई खामियां पाई गई थीं। 

विज्ञापन


विभाग ने होटलों का पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। प्रत्येक होटलों पर तीन से चार हजार रुपये तक का जुर्माना किया है। विभाग द्वारा 22 पर्यटन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कसे गए शिकंजे से पार्वती वैली से लेकर ऊझी घाटी के होटल और रेस्तरां संचालकों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों के तहत पिछले माह किए गए निरीक्षण में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। कई होटल संचालकों ने कई महीनों से पंजीकरण नवीनीकरण नहीं करवाया था और अवैध तरीके से धंधा चलाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती वैली में 20 पर्यटन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

tourism department fined defaulter hotels of manali

विभाग की टीम ने पार्वती वैली के तोष में करीब 20 पर्यटन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इसमें करीब एक दर्जन प्रतिष्ठानों में पर्यटन विभाग के नियमों का उल्लंघन पाया गया। 
 
इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू बीसी नेगी ने कहा कि मणिकर्ण के तोष और पर्यटन नगरी मनाली में होटलियर पर्यटन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर संचालन कर रहे हैं। निरीक्षण में पाई गड़बड़ी के एवज में विभाग ने 68.50 हजार का जुर्माना वसूल किया है। 
 
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों के तहत अवैध रूप से बन होटलों तथा पर्यावरण का उल्लंघन करने वाले होटलों की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अलग-अगल कमेटियों का गठन किया गया है। एनजीटी ने कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, रेस्तरां और होम स्टे की जांच करने के आदेश दिए हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed