फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विकास के पायदान चढ़े, पहाड़ों की रानी शिमला ने दिए देश-दुनिया को कई सितारे

Wed, 26 Aug 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 06:30 AM IST
सार

खूबसूरत वादियों और स्वच्छ आबोहवा के लिए मशहूर राजधानी शिमला ने विकास के भी कई पायदान चढ़े हैं। विभिन्न क्षेत्रों में शिमला से निकली हस्तियों ने देश-दुनिया में परचम लहराया। अमर उजाला शिमला यूनिट के स्थापना दिवस पर पेश है विकास के बढ़ते कदमों के साथ एक रिपोर्ट...

विज्ञापन
Amar Ujala shimla Foundation Day: Scaling new heights of progress, Shimla has gifted many stars to the nation
रात के समय जगमगाती पहाड़ों की रानी शिमला(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छ आबोहवा, पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून के लम्हों के लिए दुनिया भर में पहचान बनाने वाले शिमला ने देश-दुनिया को कई नामी सितारे भी दिए हैं जो नाम चमका रहे हैं। पहाड़ों की रानी में विकास की भी नई इबारत लिखी जा रही है। अभिनय, खेल, कारोबार से लेकर राजनीति तक में शिमला से निकली प्रतिभाओं की लंबी फेहरिस्त है। सिनेमा की दुनिया में अनुपम खेर शिमला का सबसे चर्चित नाम हैं। सात मार्च 1955 को शिमला में जन्मे खेर ने डीएवी स्कूल से पढ़ाई की और बाद में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय पहुंचे। फिल्मों, रंगमंच और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अनुपम खेर को पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा ने भी अपनी स्कूली पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की है। आगे की पढ़ाई के लिए यह विदेश रवाना हो गए थे। भारत की पहली महिला मंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर भी शिमला से ताल्लुक रखती थीं। समरहिल क्षेत्र में उनका घर था। इन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति और घर को एम्स व कर्मचारियों के लिए दान कर दिया था। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी सेंट एडवर्ड्स स्कूल, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह जनरल जिया-उल-हक और अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई 1848 में स्थापित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लालपानी से पढ़े हैं। प्रेम चोपड़ा जो बॉलीवुड की फिल्मों में एक प्रसिद्ध अभिनेता रहे हैं, उन्होंने भी अपनी पढ़ाई गंज बाजार स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है।

Amar Ujala shimla Foundation Day: Scaling new heights of progress, Shimla has gifted many stars to the nation
लेखक राजेंद्र किशन(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लेखक राजेंद्र किशन आजादी से पहले नगर निगम में थे क्लर्क 
मुंबई के एक कवि, गीतकार और पटकथा लेखक राजेंद्र किशन ने 1934 से लेकर 1942 तक नगर निगम शिमला में क्लर्क के रूप में काम किया है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले विजेता रवींद्रनाथ टैगोर 1893 से लेकर 1894 तक शिमला के बालूगंज स्थित वुड फील्ड हाउस में रहते थे। प्रसिद्ध फिल्म और रंगमंच अभिनेता बलराज साहनी जो अपनी फिल्म धरती के लाल के नाम से मशहूर हुए, वह भी कुछ समय तक शिमला के चक्कर क्षेत्र में रहे हैं। हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म शिमला में हुआ था।

Amar Ujala shimla Foundation Day: Scaling new heights of progress, Shimla has gifted many stars to the nation
गेयटी में पृथ्वीराज कपूर और टॉम ऑल्टर के अभिनय का जादू चला। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

गेयटी में पृथ्वीराज कपूर और टॉम ऑल्टर के अभिनय का जादू चला
पृथ्वीराज कपूर, केएल सहगल, शशि कपूर और जेनिफर केंडल ने अपने शुरुआती दौर में इस ऐतिहासिक गेयटी मंच पर कई यादगार नाटकों में अभिनय किया। नसीरुद्दीन शाह, टॉम ऑल्टर, अमरीश पुरी, प्राण, प्रेम चोपड़ा और मदन पुरी जैसे कलाकारों ने भी गेयटी थिएटर की अद्भुत अकॉस्टिक्स (ध्वनि व्यवस्था) वाले मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं। अंतरराष्ट्रीय लेखक रूडयार्ड किपलिंग 'द जंगल बुक' के विश्वप्रसिद्ध लेखक ने ब्रिटिश काल के दौरान गेयटी थिएटर के नाटकों में न केवल भाग लिया बल्कि ए स्क्रैप ऑफ पेपर नामक नाटक में खुद अभिनय भी किया था। स्काउटिंग आंदोलन के संस्थापक कर्नल बेडन पॉवेल ने भी इस रंगमंच पर प्रस्तुतियां दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala shimla Foundation Day: Scaling new heights of progress, Shimla has gifted many stars to the nation
अभिनेत्री प्रीति जिंटा। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

प्रीति और सेलिना का जन्म शिमला में हुआ 
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रीति जिंटा शिमला से हैं। कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली प्रीति का ननिहाल संजौली में है। अभिनेत्री सेलिना जेटली का जन्म भी शिमला में हुआ। सेलिना ने 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। ब्रिटिश मूल के भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड ने बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ाई की है। नई पीढ़ी में प्रतिभा रांटा ने भी शिमला को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। शिमला में जन्मी प्रतिभा ने टेलीविजन से शुरुआत करने के बाद फिल्म लापता लेडीज में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा का जन्म सुन्नी में हुआ। रोहड़ू की रेणुका ठाकुर अब महिला भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala shimla Foundation Day: Scaling new heights of progress, Shimla has gifted many stars to the nation
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

बंगा, बिपिन रावत, केपीएस गिल का भी शिमला से नाता
विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष और मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा, भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल जिन्होंने आतंकवाद का खात्मा किया, ईरान में भारत के हाल ही में राजदूत विश्वेश नेगी, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक गुप्ता व जस्टिस संजय करोल सेंट एडवर्ड्स स्कूल से पढ़े हैं।  मोंटेक सिंह अहलूवालिया, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने बिशप कॉटन स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed