फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourisam

न्यू ईयर सैलिब्रेशन के बाद रविवार को भी शिमला सैलानियों से गुलजार

Sun, 02 Jan 2022 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
tourisam
शिमला। कोरोना की मार झेलने के दो साल बाद इस साल विंटर टूरिस्ट सीजन में शिमला के पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर पर रिकार्ड सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। बीते 16 दिनों के भीतर करीब 56113 वाहन शोघी बैरियर से शहर में दाखिल हुए। बीते पांच दिनों के भीतर ही करीब 65 हजार लोगों ने सर्कुलर रोड से मालरोड के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया है। शहर के होटलों में रविवार को भी करीब 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद शिमला में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। क्रिसमस से पहले 18 दिसंबर से ही शिमला में सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई थी। 18 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच 56113 वाहन शिमला में दाखिल हुए और करीब 53028 वाहन शिमला से वापिस लौटे। 16 दिनों में एक लाख नौ हजार से अधिक वाहनों ने आवाजाही की है। मालरोड को सर्कुलर रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का बीते 5 दिनों में ही करीब 65 हजार लोग इस्तेमाल कर चुके हैं। 29 दिसंबर के बाद से शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। 29 दिसंबर को 10 हजार, 30 दिसंबर को 13 हजार, 31 दिसंबर को 14 हजार, 01 जनवरी को 16 हजार और 2 जनवरी को करीब 12 हजार लोगों ने लिफ्ट से आवाजाही की। 31 दिसंबर को रिज मैदान पर आतंकी हमले के इनपुट के बाद मची अफरातफरी के बीच पुलिस ने रात 9 बजे के बाद लिफ्ट में लोगों की आवाजाही सीमित करवा दी थी जिसके कारण अधिकांश लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। शुक्रवार को न्यू ईयर सैलिब्रेशन के तीसरे दिन रविवार को भी शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानी चहलकदमी करते दिखे। हालांकि दोपहर बाद कुछ सैलानी वापिस लौट गए लेकिन बाहरी राज्यों से सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

मिली कारोबार को रफ्तार, पर डरा रहा ओमिक्रॉन
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों की आमद बढ़ने से शिमला में पर्यटन कारोबार को कुछ रफ्तार मिली है। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है। शिमला होटेलियर एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से नुकसान झेलना पड़ रहा था। क्रिसमस और न्यू ईयर से राहत मिली है लेकिन देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के बाद कारोबार पर दोबारा संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ऑल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान टूरिस्टों की आमद बढ़ने से टैक्सी आपरेटरों के काम में तेजी आई है। कोरोना के कारण पिछले दो साल से टैक्सी आपरेटरों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी हुई तो बढ़ेगी टूरिस्टों की आमद
मौसम विभाग ने इस हफ्ते शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। अगर बर्फ गिरती है तो शिमला में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में शिमला आने वाले सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए नारकंडा का रुख कर रहे हैं। हाटू पीक पर अभी बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed