फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toppers honored by cm

Shimla News: मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर चहके मेधावी

Wed, 16 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
toppers honored by cm
आरकेएमवी में मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ से बने भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन

कॉलेज की कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम और नया छात्रावास बनेगा : सुक्खू
डिजिटल लाइब्रेरी बनाने और साइंस ब्लॉक के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने ब्लॉक-सी भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही महाविद्यालय की सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम और नया छात्रावास बनाने की घोषणा की। डिजिटल लाइब्रेरी बनाने और साइंस ब्लॉक के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आरकेएमवी कॉलेज में फॉरेन इंप्लायमेंट एंड मैनपावर एक्सपर्ट ब्यूरो विभाग बनाया गया है। मौजूदा समय में बीवॉक, रिटेल के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए वर्तमान सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। लड़कियों की शादी योग्य आयु 18 से बढ़ाकर 21 की गई है। लैंगिक असमानता को दूर करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने 51 वर्ष पुराने ‘हिमाचल प्रदेश भू-जोत अधिकतम सीमा अधिनियम-1972 में संशोधन किया है। नए कानून में पैतृक संपत्ति में वयस्क बेटी को 150 बीघा भूमि की एक अलग इकाई रखने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस की भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।
विज्ञापन



अपने छात्र जीवन के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 वर्ष की आयु में मैंने अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा। उस समय राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली और आरकेएमवी से बहुत से छात्र मेरिट लिस्ट में होते थे। आज कई साथियों को अध्यापक और अन्य पदों पर देखकर मुझे खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि आरकेएमवी महाविद्यालय का अपना इतिहास रहा है। हिमाचल की पहली इंडियन फॉरेन सर्विस अधिकारी विजया ठाकुर और आईपीएस अधिकारी तिलोतमा वर्मा ने आरकेएमवी महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी। इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, ईएनसी एनपी सिंह, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed