{"_id":"64b641ff414450328402516a","slug":"tomato-prices-of-b-c-grade-fell-for-the-second-day-in-solan-vegetable-market-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन सब्जी मंडी में दूसरे दिन भी गिरे बी, सी ग्रेड के टमाटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन सब्जी मंडी में दूसरे दिन भी गिरे बी, सी ग्रेड के टमाटर के दाम
Tue, 18 Jul 2023 01:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:11 PM IST
सार
प्रदेश में बी और सी ग्रेड के टमाटर के दामों में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे दिन सोलन की मंडी सोमवार को बी और सी ग्रेड का टमाटर 21 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी में टमाटर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बी और सी ग्रेड के टमाटर के दामों में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे दिन सोलन की मंडी सोमवार को बी और सी ग्रेड का टमाटर 21 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। हालांकि, ए ग्रेड के दामों में उछाल आया है। सोमवार को हिमसोना टमाटर सब्जी मंडी सोलन में 108 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। मंडी में 25 किलो के कुछ क्रेट 2700 रुपये तक बिके। वहीं औसतन टमाटर को 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश की लोकल मंडियों और दुकानों में भी टमाटर के दाम कम हो गए हैं।
सोमवार को सोलन शहर में भी टमाटर 20 से 70 रुपये प्रतिकिलो के बीच मिल रहा था। जबकि बीते सप्ताह यही टमाटर 80 से 140 रुपये तक मिल रहा था। शिमला में 60 रुपये किलो टमाटर बिका। सोमवार को सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के करीब 3000 क्रेट पहुंचे। अब शहर के आसपास के कई क्षेत्रों से टमाटर आना शुरू हो गया है। उधर, इस बारे में सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के बी और सी ग्रेड के दाम कम हुए हैं। मंडी में अभी कुछ खराब टमाटर भी पहुंच रहा है। हालांकि हिमसोना समेत कुछ अन्य किस्म के टमाटर को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन