फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Toll plaza will now be built in Kaithlighat on Parwanoo-Shimla four lane, notification issued

Toll plaza: परवाणू-शिमला फोरलेन पर अब कैथलीघाट में बनेगा टोल प्लाजा, अधिसूचना जारी

Wed, 10 Aug 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 AM IST
सार

कैथलीघाट से तीन किलोमीटर आगे फोरलेन पर यह टोल प्लाजा लगेगा। इसके लिए केंद्रीय भूतल एवं राष्ट्रीय मार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। टोल प्लाजा स्थापित होने के बाद कैथलीघाट से ढली बाईपास मार्ग से शिमला आने वाले वाहन चालकों को दो जगह टोल टैक्स चुकाना होगा।

विज्ञापन
Toll plaza will now be built in Kaithlighat on Parwanoo-Shimla four lane, notification issued
टोल प्लाजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा के बाद अब कैथलीघाट के समीप दूसरा टोल प्लाजा स्थापित होगा। कैथलीघाट से तीन किलोमीटर आगे फोरलेन पर यह टोल प्लाजा लगेगा। इसके लिए केंद्रीय भूतल एवं राष्ट्रीय मार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। टोल प्लाजा स्थापित होने के बाद कैथलीघाट से ढली बाईपास मार्ग से शिमला आने वाले वाहन चालकों को दो जगह टोल टैक्स चुकाना होगा। नए टोल की दूरी सनवारा से 60 किलोमीटर है। सनवारा टोल नाका से शिमला की दूरी 80 किलोमीटर है और इस रूट से एक  ही टोल प्लाजा होगा। वहीं, कैथलीघाट से शिमला ढली की दूरी करीब 27.7 किलोमीटर है। कैथलीघाट से ढली बाईपास फोरलेन निर्माण के बाद जिन लोगों ने चंडीगढ़ और सोलन से शिमला जल्दी पहुंचना होगा, वे इसी बाईपास से होकर जाएंगे। इस रूट से दो नाकों पर टोल देना होगा। साथ ही किन्नौर, रोहड़ू, रामपुर और चौपाल समेत ऊपरी शिमला के लिए इस बाईपास से जल्दी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


13 किलोमीटर घटेगी शिमला के ढली की दूरी
कैथलीघाट-ढली बाईपास निर्माण से कैथलीघाट से शिमला के ढली की दूरी करीब 13 किलोमीटर कम होगी। साथ ही लोगों को शिमला में लंबे जाम से होकर भी गुजरने की जरूरत नहीं रहेगी। सेब सीजन के दौरान यहीं से बड़े वाहन निकलेंगे, जिससे उनके समय की बचत होगी। पूरा फोरलेन बनने के बाद चंडीगढ़ से शिमला पहुंचने में चार के बजाय दो घंटे ही लगेंगे। मौजूदा समय में बड़े वाहनों को वाया मैहली बाईपास से शोघी भेजा जाता है। कैथलीघाट-ढली बाईपास निर्माण के बाद यहीं से बड़े वाहन भेजे जाएंगे। कैथलीघाट से ढली फोरलेन में करीब 25 गांव आ रहे हैं। इसमें 27 पुल, पांच सुरंगें, 82 कलवर्ट बनने हैं।   
विज्ञापन


परवाणू-शिमला फोरलेन पर कैथलीघाट के समीप दूसरा टोल प्लाजा  बनेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में अब परवाणू से ढली तक दो स्थानों पर टोल प्लाजा हो जाएंगे। कैथलीघाट से ढली फोरलेन कार्य पूरा होते ही यह टोल नाका स्थापित किया जाएगा। -राम आसरा खुरल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed