{"_id":"5ab7648a4f1c1b53408b4d88","slug":"toll-free-number-for-protection-from-leopards-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक फोन कॉल में होगी तेंदुओं से सुरक्षा, 24x7 मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक फोन कॉल में होगी तेंदुओं से सुरक्षा, 24x7 मिलेगी सुविधा
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में तेंदुओं की रक्षा और तेंदुओं से लोगों की सुरक्षा के लिए वन्य जीव महकमा जल्द ही मिटिगेशन सेल बनाने जा रहा है। इसके साथ ही विभाग टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा। लोग जैसे ही अपने आसपास के इलाके में तेंदुओं को देखेंगे तो वे टोल फ्री नंबर पर मिटिगेशन सेल में फोन कर विभाग को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचेगी और तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर पिंजरे में डाल लेगी। इसके साथ ही लोगों को तेंदुए की दहशत से भी बचाया जाएगा। लोगों को यह सुविधा 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। प्रारंभिक चरण में यह योजना हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शिमला भेज दिया है। तेंदुओं की बढ़ती घटनाओं को देखकर विभाग ने यह कदम उठाया है। इस मुहिम से एक तरफ जहां तेंदुए की रक्षा हो सकेगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को तेंदुए से सुरक्षित भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि तेंदुओं की समस्या के समाधान के लिए विभाग मिटिगेशन सेल बनाने जा रहा है। इसके माध्यम से लोग तेंदुओं के बारे में विभाग को सूचित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस का प्रस्ताव तैयार कर शिमला भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही विभाग जल्द इस सुविधा को शुरू कर देगा।