{"_id":"60fd804330a3123bcd72e66c","slug":"tokyo-olympics-2021-india-boxer-ashish-chaudhary-first-match-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष का पहला बॉक्सिंग मैच कल दोपहर 3:06 बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष का पहला बॉक्सिंग मैच कल दोपहर 3:06 बजे
Sun, 25 Jul 2021 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:46 PM IST
सार
मैच में आशीष की जीत के लिए परिवार और दोस्त दुआएं कर रहे हैं। उन्हें आशा है कि आशीष टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवभूमि हिमाचल के बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी के टोक्यो में सोमवार को होने वाले पहले मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। आशीष कुमार अपना पहला मैच चीन के बॉक्सर के साथ खेलेंगे। भारतीय समय अनुसार उनका मैच दोपहर 3:06 बजे होगा। आशीष कुमार ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि वह अपने पहले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह हर मैच में जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाएंगे।
विज्ञापन
इधर, मैच में आशीष की जीत के लिए परिवार और दोस्त दुआएं कर रहे हैं। उन्हें आशा है कि आशीष टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेंगे। वहीं, आशीष की मां दुर्गा देवी का हौसला बढ़ाने के लिए भी परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंच गए हैं। आशीष के चाचा डीआर चौधरी व भाई सुरेश चौधरी का कहना है कि परिवार के लिए यह गौरव का विषय है कि वह हिमाचल प्रदेश से पहला बॉक्सर है, जो ओलंपिक में पहुंचा है। यहां पहुंचने के लिए आशीष ने 16 साल कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन