{"_id":"603cef8599153e2b955d9627","slug":"todays-active-corona-cases-of-shimla-himachal-01-march-2021-buddhist-monks-and-students-covid-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 98 बौद्ध भिक्षुओं और पांच विद्यार्थियों समेत 132 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 98 बौद्ध भिक्षुओं और पांच विद्यार्थियों समेत 132 पॉजिटिव
Mon, 01 Mar 2021 07:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव:सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कुल्लू जिले के 69 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में कोरोना वायरस के मात्र 132 नए मामले आए हैं। काफी समय बाद प्रदेश में फिर से कोरोना के मामले बढ़ हैं। इससे चिंता लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। कांगड़ा जिले के उपमंडल धर्मशाला के सिद्धपुर स्थित ग्यातो मठ में 98 और बौद्ध भिक्षुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सोलन जिले के दाड़लाघाट में पांच विद्यार्थियों के पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद स्कूल एहतियातन तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सोमवार को कांगड़ा जिले में 108, सोलन आठ, ऊना जिले में पांच, शिमला एक, मंडी एक, कुल्लू तीन, चंबा चार और बिलासपुर में दो नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58777 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 434 हो गए हैं। अब तक 57347 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 18, चंबा छह, हमीरपुर नौ, कांगड़ा 219, किन्नौर सात, कुल्लू 10, मंडी 15, शिमला 36, सिरमौर 23, सोलन 33 और ऊना जिले में 58 है।
विज्ञापन
तीसरे चरण में 209 बुजुर्गों को लगी कोरोना वैक्सीन
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। पहले दिन प्रदेश में 209 बुजुर्गों को अस्पतालों में वैक्सीन लगाई गई। ये सभी बुजुर्ग 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के हैं। इसी तरह 45 और 60 साल के बीच बीमारी से ग्रस्त 5 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। मंडी जिले में 3 और किन्नौर में 1 व्यक्ति शामिल है। जिला बिलासपुर में 16, चंबा 10, हमीरपुर 7, कांगड़ा 8, किन्नौर 9, कुल्लू 44, मंडी 57, शिमला 12, सिरमौर 4, सोलन 42, लाहौल-स्पीति और जिला ऊना में एक भी बुजुर्ग ने वैक्सीन लगाने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन