फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   today south west monsoon has arrived in all parts of himachal pradesh

झमाझम बारिश के साथ हिमाचल में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत

Wed, 24 Jun 2020 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2020 06:44 PM IST
सार

  • हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक 
  • इस बार आठ दिन पहले पहुंच गया मानसून
  • राज्य में मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान

विज्ञापन
today south west monsoon has arrived in all parts of himachal pradesh
शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में झमाझम बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते साल के मुकाबले इस बार मानसून ने प्रदेश में आठ दिन पहले प्रवेश किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक तीस जून तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। गुरुवार के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: हिमाचल में तीन और पॉजिटिव मरीज, 778 पहुंचा आंकड़ा 
विज्ञापन


बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड हुई। राजधानी शिमला में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से चार बजे तक शहर में बादल बरसे। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में दो जुलाई को शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला में मानसून आया था। पूरे प्रदेश में पांच जुलाई से मानसून की बारिश शुरू हुई थी। साल 2018 में 27 जून और साल 2017 में पहली जुलाई को मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में 25 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल में 24 जून तक सामान्य से 25 फीसदी कम बादल बरसे हैं। 1 से 24 जून तक प्रदेश में 52 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जून में कांगड़ा और ऊना जिला में सामान्य से दस फीसदी बारिश रिकॉर्ड हुई है। कांगड़ा में अभी तक 115 और ऊना में 53 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)

शिमला             24
कुफरी             16
खड़ापत्थर         25
जुब्बड़हट्टी         26.6
ऊना                 10
सोलन                4.4
जवाली               4.0
कांगड़ा                 03

गर्मी से राहत, पांच डिग्री तक लुढ़का पारा 

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर     34.5
हमीरपुर       34.1
भुंतर         32.5
ऊना         32.0
नाहन         31.4
चंबा         30.4
सुंदरनगर     30.1 
धर्मशाला     28.8
शिमला     22.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed