फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest live updates of himachal pradesh for june 24

Coronavirus: हिमाचल में 31 नए पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Wed, 24 Jun 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन/चंबा/हमीरपुर/ऊना/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन/चंबा/हमीरपुर/ऊना/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2020 10:08 PM IST
सार

हिमाचल में 31 नए कोरोना मरीज
हमीरपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित
806 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
 

विज्ञापन
Coronavirus latest live updates of himachal pradesh for june 24
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 31 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें सोलन में तीन, चंबा चार ,हमीरपुर 16, कांगड़ा तीन, ऊना तीन और बिलासपुर-शिमला में एक-एक मामला आया है। सोलन शहर से मां-बेटी जबकि बद्दी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिना अनुमति दिल्ली से 19 जून को सोलन पहुंचने पर कोरोना संक्रमित मां-बेटी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। ये दोनों सोलन शहर से सटे शिल्ली गांव से संबंधित हैं। मकान मालिक की शिकायत के बाद इन दोनों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। सोलन में अब कुल एक्टिव मामले 50 हो गए हैं। जिला चंबा में समोट स्वास्थ्य खंड में पॉजिटिव आए चार लोग एक ही परिवार से हैं।

विज्ञापन


चारों दिल्ली से लौटे थे और ककीरा में संस्थागत क्वारंटीन थे। चारों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया गया है। संक्रमितों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर चंबा शिफ्ट किया जा रहा है।  वहीं जिले में अब तक कुल 50 कोरोना मामले आए हैं, जिनमें से 36 ठीक हो गए हैं। अब सक्रिय मामले 13 रह गए हैं। हमीरपुर जिले में भी शाम को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इसमें नादौन छह, गलोड़ दो, भोरंज चार-, बड़सर में दो पॉजिटिव केस आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट बैठक: इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर कांगड़ा में 32 वर्षीय व्यक्ति धीरा उपमंडल के पुड़बा गांव का रहने वाला है, जो दिल्ली में एक आईटी इंजीनियर है। कुरल गांव का 19 वर्षीय छात्र भी पॉजिटिव पाया गया है। ये दोनों 15 जून को दिल्ली से कांगड़ा आए थे। दोनों परौर में संस्थागत क्वारंटीन थे। इसके अलावा जयसिंहपुर उपमंडल के उत्तरापुर गांव की 43 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह 17 जून को दिल्ली से आई थी और तलवार में संस्थागत क्वारंटीन थी।  बिलासपुर जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति का मंगलवार को सैंपल लिया गया था। शिमला शहर में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित 18 जून को दिल्ली से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन में था।

सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।  ऊना जिले में भी देर रात एक तीन नए पॉजिटिव केस आए। इसमें बसदेहरा की एक महिला और पुरुष, अंब क्षेत्र से एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 806 हो गया है। 466 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले 321 हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। छह की मौत हो गई है। आज प्रदेश में 34 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें तीन शिमला, 14 ऊना, सोलन 11, हमीपुर के तीन, कांगड़ा दो, मंडी एक मरीज ठीक हुए।

भटियात का तरंगड़ा गांव सील, नहीं मिलेगी कर्फ्यू ढील

वहीं, भटियात हलके की ग्राम पंचायत कामला के तरंगड़ा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके बाद गांव को सील कर दिया गया है। समीपवर्ती गांव कामला प्रथम को बफर जोन घोषित किया गया है। इन गांवों में कर्फ्यू ढील नहीं होगी। सील एरिया में जरूरी सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोग बेवजह घरों से न निकलें। गौरतलब है कि मंगलवार को जिला चंबा में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए थे।

भटियात के तरंगड़ा गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति बीते दिनों लुधियाना से आया था। उसे प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर बालू लाया गया है। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद तरंगड़ा गांव को सील व कामला प्रथम को बफर जोन बनाया गया है। संपर्क में आए नौ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। ये लोग पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे। 

पॉजिटिव के संपर्क में आए जिया के 15 लोग होम क्वारंटीन
वहीं कांगड़ा के नगरी के नजदीक राख गांव से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने मामा के घर जिया गांव में भी एक रात ठहरा था। पंचायत प्रधान मिलाप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली से एक व्यक्ति अपने गांव राख आया है। वह आर्मी में है और जिया आया था। उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उस परिवार के 15 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। एक पत्र बीएमओ गोपालपुर, तहसीलदार पालमपुर और सीएमओ कांगड़ा को भी भेजा गया है। जल्द इनके टेस्ट भी करवाए जाएंगे। मिलाप ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से राख-बड़सर रोड को ग्रामीणों के सहयोग से बंद कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed