{"_id":"d705b6bb4dfd5e915b363564eca0bc8f","slug":"today-bollywood-star-nasirudin-shah-will-be-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में आज एक्टिंग करेंगे नसीरूद्दीन शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में आज एक्टिंग करेंगे नसीरूद्दीन शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Apr 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में बॉलीवुड के जाने माने कलाकार नसीरूद्दीन शाह नाटक का मंचन करेंगे। शुक्रवार को नाटक ‘इस्मत अप्पा के नाम’ का निर्देशन नसीरूद्दीन शाह करेंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं नाटक में अपनी पत्नी रतना पाठक शाह के साथ नसीरूद्दीन शाह एक्टिंग भी करेंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली के रंग मंडल प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया कि करीब 40 साल बाद रंग मंच का इतना बड़ा समारोह आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में चर्चित नाटककार समारोह में भाग लेंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नाट्स समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इन नाटकों का भी किया जाएगा मंचन
शनिवार को रंजीत कपूर निर्देशित नाटक आदमजाद, रविवार को वमन केंद्र निर्देशित नाटक मोहे पिया, सोमवार को नीलम चौधरी निर्देशित लाईसेंस और नाट्य समारोह के अंतिम दिन रतन थियाम निर्देशित मैकबैथ नाटक का मंचन किया जाएगा।