फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   to resolve traffic jam issue police banned entry for heavy vehicle in shimla city.

जाम से निपटने के लिए अब शहर में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

Sat, 27 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
to resolve traffic jam issue police banned entry for heavy vehicle in shimla city.

समर टूरिस्ट सीजन में गंभीर होती जा रही जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भारवाहक वाहनों की शहर में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह और शाम तीन-तीन घंटों के लिए भारवाहक वाहनों की शहर में एंट्री बंद रहेगी। रविवार से सुबह 8 से 11 बजे और शाम को 4 से 7 बजे के बीच मालवाहक वाहन (ट्रक, पिकअप, टाटा- 407, टिप्पर, ट्रक और ट्राले सहित भार ढोने वाले अन्य वाहन) शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


आकलैंड टनल से विक्ट्री टनल वाया लक्कड़ बाजार और टुटीकंडी बाईपास से विक्ट्री टनल वाया 103 टनल भारवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई है। आकलैंड टनल, विक्ट्री टनल और टूटीकंडी क्रासिंग पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात कर मालवाहक वाहनों की शहर में एंट्री रोकी जाएगी। प्रतिबंध के दौरान इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जाएगा। पीक ऑवर के दौरान शहर के ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम से निपटने को व्यवस्था-
टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मालवाहक वाहनों की एंट्री पीक आवर्स में बंद रखने का निर्णय लिया है। वाहनों को ऑकलैंड टनल और टुटीकंडी क्रासिंग से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। व्यवस्था लागू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश मल्होत्रा, डीसी शिमला

सैलानियों को अस्थाई पार्किंग का बंदोबस्त-
शिमला शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। रविवार 28 जून से 14 जुलाई तक चौड़ा मैदान डाकघर से उच्च अध्यनन संस्थान वाया ऐवलॉज और कनेडी चौक से एजी चौक वाया विधानसभा सड़क पर अस्थाई पार्किंग व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed