फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   To eliminate traffic jams on main roads Now alternative routes will be made for

Shimla News: मुख्य सड़कों से जाम खत्म करने के लिए बनेंगे अब वैकल्पिक मार्ग

Thu, 23 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
To eliminate traffic jams on main roads
Now alternative routes will be made for
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव के सामने रखा प्रस्ताव
विज्ञापन

छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट से बीसीएस, नवबहार से सांगटी के लिए बनेंगी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की मुख्य सड़कों से यातायात जाम खत्म करने के लिए नगर निगम छोटी वैकल्पिक सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए तैयार किया प्रस्ताव वीरवार को महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार के सामने पेश किया।

सचिवालय में हुई बैठक में महापौर ने बताया कि मुख्य सड़कों पर यातायात जाम कम करने के लिए वैकल्पिक सड़कों का निर्माण हो सकता है। इसके लिए निगम ने कई सड़कें चिह्नित की है। छोटा शिमला में ब्रॉकहॉस्ट से बीसीएस तक, नवबहार से सांगटी तक, छोटा शिमला से शनान, खलीनी बाईपास से टॉलैंड तक वैकल्पिक सड़कों का निर्माण कर मुख्य सड़कों से जाम कम किया जा सकता है। महापौर ने कहा कि यदि सरकार इसमें बजट दे तो शहर को काफी फायदा होगा। महापौर ने मुख्य सड़कों से यातायात जाम कम करने के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं को लेकर होने वाली बैठकों में निगम को भी शामिल करने की मांग की। शहरी विकास सचिव ने कहा कि निगम विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। सरकार इनमें मदद करेगी।
विज्ञापन




ओपीएस बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी सचिव को ज्ञापन सौंपा। मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मचारियों ने कहा कि सभी विभागों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। लेकिन नगर निगम में इसे बहाल नहीं किया गया है। बताया कि नगर निगम के कर्मचारी पहले भी पुरानी पेंशन के दायरे में आते थे। इसलिए इन्हें दोबारा पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सचिव ने कहा कि इस मामले पर सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article