फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rainfall activity to pick up again from this day; 64 roads blocked across the state due to l

हिमाचल माैसम: इस दिन से फिर बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, प्रदेश में भूस्खलन से 64 सड़कें बाधित

Wed, 09 Sep 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

प्रदेश में बुधवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि धर्मशाला, पालमपुर और चिंतपूर्णी में दोपहर बाद बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rainfall activity to pick up again from this day; 64 roads blocked across the state due to l
हिमाचल माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि धर्मशाला, पालमपुर और चिंतपूर्णी में दोपहर बाद बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। दूसरी ओर चंबा, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी में शुष्क मौसम के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। बुधवार शाम तक प्रदेश में 64 सडृकें आवाजाही के लिए बंद रही। कांगड़ा जिले में सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। हालांकि, शाम करीब चार बजे धर्मशाला और पालमपुर में अचानक बादल बरसे। राहत की बात यह रही कि बारिश से बिजली, पेयजल और सड़क नेटवर्क को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी मार्ग सुचारू रहे।

विज्ञापन

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज
ऊना जिले में सुबह बादलों की आवाजाही रही। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि जिले के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहा। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। चंबा में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हमीरपुर में सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही। जिले में पेयजल योजनाएं और यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। कुल्लू और मंडी में भी पूरे दिन मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार गरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 13 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
ऊना 35.6
मंडी 33.6
बिलासपुर 33.0
कांगडा 32.7
चंबा 30.6
सोलन 30.0
नाहन 28.7
धर्मशाला 28.0
शिमला 23.8
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed