{"_id":"67ffc4c2e0cb590ecb019638","slug":"tipper-driver-dies-after-falling-into-ditch-near-banuti-shimla-news-c-19-sml1001-518283-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बनूटी के पास टिप्पर खाई \nमें गिरा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बनूटी के पास टिप्पर खाई में गिरा चालक की मौत
विज्ञापन
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
800 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के पास बनूटी में एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहन कुमार (22) पुत्र सुरिंदर कुमार गांव गिरब डाकघर चायली शिमला के रूप में हुई है। हादसा बुधवार तड़के पेश आया।
पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे जतोग पुलिस चौकी को सूचना मिली की बनूटी से कुछ दूरी पर घणाहट्टी की ओर एक टिप्पर अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट खाई में जा गिरा है। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और अंधेरे में मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया। युवक को फौरन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि युवक कहां जा रहा था। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया की हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।