फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tikender panwar writes letter to president pranab mukherjee over yagyashala in raj bhawan

राजभवन में यज्ञशाला बनाने पर सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
tikender panwar writes letter to president pranab mukherjee over yagyashala in raj bhawan
बीते बुधवार को राज भवन में स्‍थायी यज्ञशाला स्‍थापित की गई है। - फोटो : फाइल फोटो

नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने राजभवन में यज्ञशाला स्थापित करने पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि राज्यपाल के सरकारी आवास राजभवन में संविधान के धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत की अनदेखी की गई है। इस सिद्धांत की सुरक्षा के लिए उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि धर्म निरपेक्षता हमारे देश की मूल आत्मा का केंद्र है। हम धर्म केंद्रित यानी धर्म आधारित नहीं, बल्कि एक जनवादी धर्म निरपेक्ष गणराज्य, जिसकी परिभाषा में राज्य किसी पर धर्म नहीं थोपेगा या राज्य यदि संवैधानिक संशोधन भी करता है तो भी सभी धर्मों को बराबरी से देखा जाएगा।
विज्ञापन


कहा है कि राज्यपाल का शासकीय आवास राज्य का एक संस्थान है, जो संवैधानिक दिशा निर्देशों के तहत चालित होता है। राज्यपाल को व्यक्तिगत तौर पर अपने धर्म को मानने की पूरी आजादी है, मगर एक राज्य के राज्यपाल के तौर पर राज्य द्वारा चालित संस्थान में स्थायी यज्ञशाला की स्थापना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने इस यज्ञशाला को उखाड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म निरपेक्ष राज्य की परिभाषा- पंवर ने धर्म निरपेक्ष राज्य की परिभाषा भी बताई है। इसके मुताबिक धर्म निरपेक्ष राज्य वह है जो धर्म की व्यक्तिगत और समवेत स्वतंत्रता प्रदान करता है। संवैधानिक रूप से किसी धर्म विशेष से जुड़ा हुआ नहीं है, जो न तो धर्म का प्रचार करता है और न ही उसमें हस्तक्षेप करता है।


धर्म निरपेक्ष राज्य पंत के सभी भेदभावों से ऊपर उठकर अपने सभी नागरिकों को उनके धार्मिक विश्वासों और व्यवहारों की ओर ध्यान दिए बगैर कल्याण सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। वो सभी जातियों और संप्रदायों के नागरिकों को लाभ देने में तटस्थ या निष्पक्ष रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed