फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibetan spiritual leader Dalai Lama that I will work for 10 to 20 years to increase the idea of intelligence

धर्मशाला: दलाईलामा बोले- बौद्धिचित्त का विचार बढ़ाने के लिए 10 से 20 साल तक करूंगा काम

Wed, 30 Nov 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमलासंवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमलासंवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 08:50 PM IST
सार

 तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा में कहा कि बौद्धिचित्त का मुझ पर अब तक आशीर्वाद रहा है। मैं बौद्धिचित्त के देह, भाषा और मस्तिष्क के प्रतिनिधि के रूप में ही कार्य करता आया हूं। 

विज्ञापन
Tibetan spiritual leader Dalai Lama that I will work for 10 to 20 years to increase the idea of intelligence
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा - फोटो : संवाद

विस्तार

मैंने जीवन में अब तक जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह बौद्धिचित्त के विचार और लक्ष्य से प्रेरित रहा है। इसी तरह से आने वाले 10 से 20 वर्षों तक मैं बौद्धिचित्त के विचार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहूंगा। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा में यह बात कही। दलाईलामा ने कहा कि बौद्धिचित्त का मुझ पर अब तक आशीर्वाद रहा है। मैं बौद्धिचित्त के देह, भाषा और मस्तिष्क के प्रतिनिधि के रूप में ही कार्य करता आया हूं। बौद्ध धर्म की तिब्बती परंपरा को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए मठों में अध्ययन करने वाले भिक्षुओं से लेकर निर्वासित तिब्बतियों ने बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन


खासकर बौद्ध धर्म की शिक्षाओं, दर्शन और तर्क के अध्ययन के क्षेत्र में आप सभी ने सराहनीय कार्य किया है। आप न केवल इन शिक्षाओं का अध्ययन कर रहे हों, बल्कि इसे व्यावहारिक जीवन में अपनाने के लिए भी प्रयासरत हैं। ध्यान-साधना के माध्यम से आप शून्यता का अभ्यास कर रहे हैं। मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप भविष्य में भी इसे आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहें। आप निरंतर पूरी प्रतिबद्धता के साथ धर्म के अध्ययन और इसे जीवन में अपनाने के लिए अभ्यास करते रहें। आप सभी ने मेरी दीर्घायु के लिए जो प्रार्थनाएं की हैं, उसके लिए आप सभी का आभार जताता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed