{"_id":"64d631cc5da336ef4e6dd832b81303aa","slug":"tibetan-rehabilitation-policy-2014-tibetans-in-india-will-get-government-jobs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी तिब्बतियों के हक में अहम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरणार्थी तिब्बतियों के हक में अहम फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित तिब्बती पुनर्वास नीति 2014 को औपचारिक रूप दे दिया है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव केके पाठक की ओर से सात पन्नों में नीति निर्धारण से संबंधित जानकारी की प्रति निर्वासित तिब्बत सरकार की गृह मंत्री गैरी डोलमा को सौंप दी है।
विज्ञापन
उधर, निर्वासित तिब्बत सरकार की गृह मंत्री गैरी डोलमा ने नई नीति के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया है। तिब्बती पुनर्वास नीति भारत में रहने वाले हजारों शरणार्थी तिब्बतियों के कल्याण के लिए है। इस नीति में भूमि लीज संबंधित मामलों में केंद्र और राज्यों के लाभ का विस्तार स्पष्ट किया गया है।
विज्ञापन
इस नीति के तहत तिब्बतियों को किसी भी आर्थिक गतिविधि शुरू करने के लिए अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए उन्हें प्रासंगिक दस्तावेज, व्यापार लाइसेंस और परमिट जारी किए जाएंगे। इस नीति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शरणार्थी तिब्बती जिस क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से योग्य होंगे, उन्हें नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
ये क्षेत्र नर्सिंग, शैक्षणिक, चार्टेड अकाउंटेंसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग हो सकते हैं। इस नीति की गाइडलाइंस सभी संबंधित राज्यों को भेजी जाएंगी। इसकी प्रति तिब्बतियन सेटलमेंट आफिसर को भेजी जाएगी।