{"_id":"5748512d4f1c1b6072691422","slug":"tibetan-pm-in-exile-lobsang-sangay-takes-oath-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की शपथ लेते ही बोले सांग्ये, 5 साल में स्वायत्तता हासिल कर लेगा तिब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की शपथ लेते ही बोले सांग्ये, 5 साल में स्वायत्तता हासिल कर लेगा तिब्बत
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
डॉ. लोबसंग सांग्ये लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लगातार दूसरी बार निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल ली है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2011 में 14वें धर्मगुरु दलाईलामा की राजनीतिक विरासत संभालने वाले डॉ. लोबसंग सांग्ये लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लगातार दूसरी बार निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल ली है।
विज्ञापन
मैकलोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में मुख्य अतिथि धर्मगुरु दलाईलामा की मौजूदगी में दार्जिलिंग में जन्मे डा. लोबसंग सांग्ये ने हजारों तिब्बतियों और बौद्ध भिक्षुओं की उपस्थिति में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
शपथ लेते ही सांग्ये ने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो निर्वासित तिब्बत सरकार अगले पांच में स्वायत्तता हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्वायत्तता की रणनीति बनाई जाएगी। सफलता के 50-50 फीसदी चांस हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को तिब्बतियन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आयुक्त कारग्यू डोंडुप ने सांग्ये को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में अरुणाचल के मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक आरके खरीमे भी मौजूद रहे।
सांग्ये ने तिब्बती समुदाय की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का प्रण लिया। सांग्ये ने चुनाव प्रचार के दौरान नैतिक कमियों के लिए तिब्बती समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद पल था जिसकी वजह से धर्मगुरु दलाईलामा भी व्यथित थे।
मैंने इसके लिए धर्मगुरु से माफी भी मांगी है। भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं होगी, हम इसका प्रण लेते हैं। उनकी सरकार मध्य मार्ग नीति से तिब्बत की आजादी के लिए काम करेगी। सांग्ये ने दावा किया कि वे अगले पांच वर्षों में तिब्बत की स्वायत्तता हासिल कर सकते हैं।
चीन भी अगले 50 वर्षों में देश की बेहतरी के लिए धीरे-धीरे परिवर्तित होगा। सांग्ये ने निर्वासित तिब्बत सरकार को सहयोग देने के लिए भारत और धर्मगुरु दलाईलामा का आभार जताया।