{"_id":"6287d9ffd058e54d7265a802","slug":"thyerid-test-facility-not-in-igmc-shimla-news-sml4095013110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में नहीं होंगे विटामिन डी-12 और थायराइड के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में नहीं होंगे विटामिन डी-12 और थायराइड के टेस्ट
विज्ञापन
Thyerid test facility not in IGMC
अस्पताल प्रबंधन और एसआर लैब का अनुबंध खत्म होने से दिक्कत
अब निजी लैबों में मरीजों को करवाने होंगे टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में विटामिन डी-12 और थायराइड के टेस्ट नहीं होंगे। आईजीएमसी प्रबंधन ने मरीजों को यह टेस्ट सुविधा अस्पताल परिसर में खुलवाई एसआर लैब में मुहैया करवाई थी। इस लैब में यह टेस्ट सरकारी दरों पर हो रहे थे। लेकिन अब लैब प्रबंधन का आईजीएमसी से हुआ अनुबंध खत्म हो रहा है। ऐसे में लैब ने यह टेस्ट करना बंद दिए हैं।
मरीजों को अब इन टेस्टों को करवाने के लिए अस्पताल परिसर से बाहर स्थित निजी लैबों में जाना होगा। निजी लैबों में यह टेस्ट महंगी दरों पर होते हैं। इनकी रिपोर्ट भी तीन दिन बाद मिलती है। इनके सैंपल निजी लैब संचालक दिल्ली भेजते हैं जिससे रिपोर्ट मिलने में देरी होती है। विटामिन डी-12 का टेस्ट डॉक्टर जोड़ों की दर्द की जांच के लिए लिखते हैं। आईजीएमसी और एसआर लैब का अनुबंध 21 मई को खत्म होने वाला है। ऐसे में यहां पर दूसरी लैब को शिफ्ट करने की तैयारी है। इसलिए एसआर लैब प्रबंधन ने थायराइड और विटामिन डी-12 के टेस्ट करना बंद कर दिए क्योंकि इनकी रिपोर्ट देरी से आती है ताकि अनुबंध खत्म होने के कारण रिपोर्ट देने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो।
नई लैब स्थापित होने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में प्रदेशभर से आईजीएमसी आने वाले मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि आईजीएमसी की अपनी लैब में भी टेस्ट होंगे लेकिन विटामिन डी-12 और थायराइड के टेस्ट करने की सुविधा यहां नहीं है। सरकारी लैब में हर रोज 200 सैंपल जांच के लिए आते हैं लेकिन अब एसआर लैब बंद होने से शनिवार से यहां हर रोज 600 सैंपल आने की उम्मीद है। इससे यहां भी आम टेस्टों को रिपोर्ट भी देरी से मिलने की संभावना है। सरकारी लैब में सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट शाम 5:00 से 6:00 बजे तक मिलेगी। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट दिखाने के लिए दूसरे दिन अस्पताल आना पड़ेगा।
विज्ञापन
सैंपल लेने का समय बढ़ाया : डॉ. सुरेंद्र
आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निजी एसआर लैब का अनुबंध पूरा होने वाला है। ऐसे में सरकारी लैब में सैंपल लेने का समय बढ़ाया है ताकि मरीजों को राहत मिल सके। पहले सरकारी लैब में सैंपल 12:00 बजे तक लिए जाते थे लेकिन अब 1:00 बजे तक लिए जाएंगे।