फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three youths Stranded in Saudi Arabia arrived at home midnight

सऊदी अरब से आधी रात घर पहुंचे तीनों युवक, खुशी में छलके परिजनों के आंसू

Tue, 11 Dec 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Tue, 11 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Three youths Stranded in Saudi Arabia arrived at home midnight

अपनों के साथ अनहोनी के डर में एक-एक घड़ी मुश्किल से गुजार रहे परिजनों को लाड़लों की वापसी से सुकून मिल गया। सऊदी अरब में फंसे तीन हिमाचली हरजिंद्र सिंह, अश्वनी सांख्यान व जोगिंद्र कुमार आधी रात घर पहुंचे।

विज्ञापन


उनकी झलक पाने को लालायित परिजनों ने जैसे ही उन्हें घर के आंगन में देखा तो सभी के जज्बात छलक पड़े। खुशी के मारे आखों से आंसू निकल पड़े। सुंदरनगर के भोजपुर निवासी हरजिंद्र सिंह ने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपने बच्चों को गले लगाया। 
विज्ञापन


घर वापसी पर युवकों ने जेल में मिलीं यातनाओं की आपबीती सुनाई। तीनों बोले, जेल में उनके साथ खौफनाक बर्ताव होता था। वे शौचालय जाते तो वापसी में जरा सी देरी पर भी उनकों थप्पड़ जड़ दिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कई बार हुआ जब उन्हें इस तरह की यातनाएं झेलनी पड़ीं। तीन वक्त के खाने के नाम पर उन्हें एक-एक रोटी और पतली सी दाल दी जाती थी। वे इसे खाकर ही जैसे तैसे समय बिता रहे थे। युवकों ने बताया कि जब उनकी काउंसलिंग कराई गई तो उन्हें धर्म परिवर्तन करने को प्रेरित किया गया।

अभी भी सऊदी में ही फंसे हैं 10 युवक

Three youths Stranded in Saudi Arabia arrived at home midnight

घर वापसी के बाद वह बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। इसके लिए वह प्रदेश और केंद्र सरकार के आभारी हैं। वे तमाम युवकों से कहना चाहते हैं कि विदेश जाने के नाम पर ऐसी धोखाधड़ी के झांसे में आने से बचें।

घर वापसी पर हरजिंद्र सिंह, अश्वनी सांख्यान व जोगिंद्र कुमार ने बताया कि अभी भी 14 में से 10 युवक सऊदी अरब में ही फंसे हुए हैं। इनमें से 7 रियाद की जेल में है और 3 युवकों को मालिक जेल से छुड़ा कर अपने साथ जबरन काम कराने को ले गया है।

उन्होंने बताया कि सभी 10 युवक वतन वापसी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा। पंजाब का केवल एक ही युवक वापस लौट पाया है। अमर उजाला से बातचीत में इन युवकों ने बताया कि सऊदी

अरब में जिस कंपनी मालिक के पास वे लोग काम रहे थे, एजेंटों ने उसे युवकों को रोके रखने को कहा था। एजेंट इस मामले के ठंडा होने तक युवकों को वहीं फंसाए रखना चाहते हैं। 

युवकों ने थाने में दर्ज कराए बयान

Three youths Stranded in Saudi Arabia arrived at home midnight

तीनों ने कहा कि सरकार को सऊदी में फंसे शेष 10 युवकों की भी जल्द से जल्द घर वापसी कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। सऊदी अरब से लौटे युवकों ने मंगलवार दोपहर को सुंदरनगर पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज कराए।

पुलिस धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही है।  एजेंटों पर आरोप है कि 14 युवकों को वर्क परमिट पर भेजने के बजाए टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान एजेंटों ने मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से इनको सऊदी अरब भेजने की बात मानी है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed