फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Youth killed in car accident at Chamba, Himachal.

मस्ती में चलती कार से बाहर निकाले सिर, सूमो से टकराए, 3 की मौत

Wed, 17 Aug 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 17 Aug 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
Three Youth killed in car accident at Chamba, Himachal.
यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के चंबा में सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

मस्ती करने के लिए कार की खिड़की से सिर निकालना तीन युवकों का भारी पड़ गया। इनके सिर सड़क किनारे खड़ी सूमो से टकरा गए। तीनों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के चंबा में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां में नाबालिग ड्राइवर की गलती से तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा 15 अगस्त सुबह करीब पौने चार बजे हुआ। सफेद रंग की वरना कार में सवार छह युवक चंबा से भरमौर की ओर निकले थे।
विज्ञापन


कार को नाबालिग चला रहा था। बताया जा रहा है कि इन्होंने नशा किया था। कार तेज रफ्तार थी और तीन युवकों ने अपने सिर खिड़की से बाहर निकाले थे। अचानक सड़क किनारे खड़ी टाटा सूमो से तीनों के सिर टकरा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो ने मौके पर ही तोड़ा दम

Three Youth killed in car accident at Chamba, Himachal.
पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया और पूछताछ की तो इस भयावह दुर्घटना का खुलासा हुआ। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। इस युवक को उसके साथी क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बता दें कि घायल को अस्पताल छोड़कर नाबालिग कार चालक ने खुद को बचाने के लिए कुछ किलोमीटर आगे कार को छिपा दिया। लेकिन पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया और पूछताछ की तो इस भयावह दुर्घटना का खुलासा हुआ।

हादसे के बाद पूरे शहर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। मृतक युवकों के परिजनों ने इस मामले को हत्या करार देकर अस्पताल व पुलिस थाना के बाहर खूब हंगामा किया।

पुलिस ने थोड़ी ही देर में सुलझाया मामला

Three Youth killed in car accident at Chamba, Himachal.

इसके बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने कुछ ही देर में पूरा मामला सुलझा लिया। पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, नाबालिग ड्राइवर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान हरीश पुत्र रणजीत निवासी मोहल्ला लोअर जुलाहकड़ी, सनल पुत्र दिनेश निवासी मोहल्ला कश्मीरी और अनमोल ठाकुर पुत्र सुरेंद्र ठाकुर निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

सड़क हादसे में हुई है मौत : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई है। इसकी पुष्टि पुलिस छानबीन में हो गई है। तीनों युवक अन्य तीन साथियों सहित चंबा से करियां की तरफ जा रहे थे जहां उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed