{"_id":"5b8e2fc542c79246547c62fc","slug":"three-thousand-fine-recovered-from-a-truck-full-of-apples-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल काटा टमाटर का, ट्रक में भरा मिला सेब, 3 हजार जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल काटा टमाटर का, ट्रक में भरा मिला सेब, 3 हजार जुर्माना लगाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामली (बिलासपुर)
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामली चेक पोस्ट पर सब्जियों की सप्लाई की आड़ में सेब से भरा ट्रक पकड़ा गया। बिल टमाटर का बनाया गया था, जब ट्रक की चेकिंग की गई तो यह सेब से भरा था। मौके पर चालक से 3000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर कृषि उपज मंडी चेक पोस्ट जामली पर गाड़ियों को चेकिंग के लिए रोका जा रहा था। चेक पोस्ट अधिकारी नंद लाल सैनी ने गाड़ियों को रोक दिया। गाड़ी के चालक से बात की गई तो बताया कि जहां से वह सामान लेकर आते हैं वहां पर उन्हें कागज अधूरे दिए जाते हैं।
विज्ञापन
उन्हें रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ता है। चालक ने बताया कि गाड़ियों को लोड कर देते हैं लेकिन कागज अधूरे देते हैं। इससे पहले भी चेक पोस्ट पर कुल्लू, भुंतर, मंडी और सुंदरनगर में ऐसी गाड़ियां पकड़ी गई हैं। इन्हें जुर्माना कर छोड़ दिया गया। रविवार देर रात जिस ट्रक को पकड़ा गया।
विज्ञापन
वो टकोली से अंबाला जा रहा था। इसमें सब्जियों के साथ सेब भी भरा गया था। कृषि उपज मंडी चेक पोस्ट प्रभारी नंद लाल सैनी ने बताया कि ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से यह काम हो रहा है न तो ट्रक चालक कागज पूरे लेकर आते हैं और न ही ट्रांसपोर्टर कागज पूरे देते हैं। इससे सरकार को लाखों का चूना लगता है।