{"_id":"61267b3b8ebc3e887b79fb08","slug":"three-taxi-driver-caught-with-herion-shimla-news-sml38159218","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर से चिट्टा खरीदकर ला रहे 3 टैक्सी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर से चिट्टा खरीदकर ला रहे 3 टैक्सी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
Three taxi driver caught with herion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शोघी के पास लगाए नाके पर पकड़ा, आरोपियों से 16.59 ग्राम हेरोइन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एसआईयू टीम ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16.59 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गौरव, तहसील ननखड़ी, अशोक तहसील कुमारसैन और विशाल निवासी जुब्बल के तौर पर हुई है।
एसआईयू प्रभारी अंबीलाल राणा के नेतृत्व में टीम ने शिमला-सोलन हाइवे पर नाका लगाकर यह कार्रवाई की। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दो बजे शोघी के पास सोलन की तरफ से आ रहे टैक्सी नंबर के वाहन की तलाश ली। इसमें तीन युवक सवार थे। हेड कांस्टेबल ललित ने वाहन की तलाशी के दौरान गियर बॉक्स के पास से प्लास्टिकनुमा थैली बरामद की। जांचने पर यह चिट्टा निकला। तीनों युवक पेशे से टैक्सी चालक हैं और शहर में टैक्सियां चलाते हैं। इन्होेंने पिंजौर (हरियाणा) में एक व्यक्ति से यह नशीला पदार्थ खरीदा था। बुधवार दोपहर बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनके संपर्क में आए संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।