फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three suspects seen in Bhatiyat of Chamba, police started search operation

हिमाचल: चंबा के भटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन

Fri, 27 Aug 2021 02:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 02:16 AM IST
सार

चंबा जिले की धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। 

विज्ञापन
Three suspects seen in Bhatiyat of Chamba, police started search operation
भटियात में तीन संदिग्धों के देखा(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी है। बता दें कि यह इलाका जम्मू से सटा हुआ नहीं है।

विज्ञापन


धुलारा पंचायत प्रधान रजनी देवी ने बताया कि गांव का एक युवक वीरवार सुबह घर के बाहर गांव में आकर दातुन कर रहा था। उसने सड़क के ऊपरी तरफ देखा तो तीन लोग बड़े-बड़े बैग सिरहाना बनाकर लेटे हुए थे। उन्हें देख युवक घबरा गया और घर की तरफ आने लगा। इतने में इन लोगों ने युवक को आवाजें लगानी शुरू कर दीं। युवक ने उनकी बात न सुनते हुए घर पहुंचकर परिवार वालों और ग्रामीणों को पूरी बात बताई। इसके बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी सिहुंता में इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक से सारी बात जानी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले वर्ष भी जोलना के पास संदिग्ध लोगों को देखा गया था। 
विज्ञापन


धुलारा पंचायत के आसपास तीन संदिग्ध दिखने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना चुवाड़ी और सिहुंता चौकी के जवानों की दो टीमें गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया है। सीमा पर तैनात जवानों को भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा है। -विशाल वर्मा, डीएसपी डलहौजी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed