फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three storey house collapsed due to landslide, car also buried in debris, still constable Ashok continued to p

Himachal: भूस्खलन से ढह गया तीन मंजिला मकान, गाड़ी भी मलबे में दबी, फर्ज निभाते रहे सिपाही अशोक

Fri, 18 Aug 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 11:01 PM IST
सार

प्रदेश में आपदा की इस विकट घड़ी में पुलिस के जवान अपने निजी जीवन को दरकिनार कर राहत व पुनर्वास मुहिम में मुस्तैदी से डटे हैं। घर-परिवार की परवाह किए बिना ये जवान अपने फर्ज और ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Three storey house collapsed due to landslide, car also buried in debris, still constable Ashok continued to p
पुलिस कांस्टेबल अशोक गुलेरिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आपदा की इस विकट घड़ी में पुलिस के जवान अपने निजी जीवन को दरकिनार कर राहत व पुनर्वास मुहिम में मुस्तैदी से डटे हैं। घर-परिवार की परवाह किए बिना ये जवान अपने फर्ज और ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं। सरकाघाट के पुलिस जवान अशोक गुलेरिया इसका जीता जागता उदाहरण हैं। आपदा में गाढ़ी कमाई से खड़ा किया उनका आशियाना तिनके की तरह ढह गया लेकिन, अशोक राजधानी शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर डटे रहकर अपना फर्ज निभाते रहे। 17 सालों से पुलिस महकमे के जरिये जन सेवा में सक्रिय अशोक गुलेरिया ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर तीन मंजिला मकान बनाया था। इस बार बारिश के कहर से वह तिनकों की तरह बिखर गया।

विज्ञापन


उनकी गाड़ी भी मलबे में दब कर चकनाचूर हो गई। राहत की बात यह रही कि उनके परिजन आपदा में सुरक्षित बच गए। आपदा की इस बड़ी मार से विचलित हुए बिना अशोक गुलेरिया शिमला में राहत व पुनर्वास के मोर्चे पर डटे रहकर फर्ज निभाने को तत्पर रहे। बकौल, अशोक तीस सालों में पाई-पाई जोड़कर मकान बनाया था। कई सपने संजोए थे, मगर सब कुछ बिखर गया है। इस विकट स्थिति में घर-परिवार से पहले फर्ज उनकी प्राथमिकता है। अशोक का पत्नी और दो बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार है। उधर, अशोक के भाई अश्वनी गुलेरिया का मकान भी खतरे की जद्द में है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed