फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three person caught with herion

फरीदाबाद के युवक समेत तीन हेरोइन के साथ पकड़े

Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
three person caught with herion
शिमला। राजधानी में एसआईयू टीम ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टे) के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से 33.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान संदीप शाह, सेक्टर-82 फरीदाबाद, हरियाणा, मनोज कुमार और पवन ठाकुर शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा का युवक ड्रग पैडलरों को चिट्टे की सप्लाई देने आया था।
विज्ञापन

एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल ललित कुमार ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग ढली-संजौली हाईवे पर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक संदीप काफी समय से शिमला आ रहा था। इस बीच उसकी यहां ड्रग पैडलरों से पहचान हुई। पुलिस को इसकी भनक लग चुकी थी लेकिन कुछ महीने से इसका शिमला आना बंद हो गया था। इस बार दोस्त मनोज और पवन के कहने पर संदीप चिट्टे की सप्लाई देने आया था। लेकिन गुप्त सूचना पर एसआईयू टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्थानीय युवक पेशे से चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed